गर्मियों में सिर्फ पांच हजार में घूमें ये खूबसूरत हिल स्टेशन

गर्मी का मौसम आते ही लोग गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए प्लान बनाने लगते हैं। पर कुछ लोग बजट के कारण अक्सर अपना प्लान कैन्सल कर देते हैं पर अब बजट की टेंशन लिए बिना आप 5 हजार रुपये में हिल स्टेशन घूम सकते हैं। हालांकि, इन जगहों पर जाने के लिए आपको दिल्ली के आसपास होना जरूरी। दिल्ली से हिल स्टेशन जाने के लिए ट्रांसपोर्ट आसानी से मिल जाएंगे। तो चलिए जानते हैं आप किन हिल स्टेशन पर घूमने

 

गर्मी का मौसम आते ही लोग गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए प्लान बनाने लगते हैं। पर कुछ लोग बजट के कारण अक्सर अपना प्लान कैन्सल कर देते हैं पर अब बजट की टेंशन लिए बिना आप 5 हजार रुपये में हिल स्टेशन घूम सकते हैं। हालांकि, इन जगहों पर जाने के लिए आपको दिल्ली के आसपास होना जरूरी। दिल्ली से हिल स्टेशन जाने के लिए ट्रांसपोर्ट आसानी से मिल जाएंगे। तो चलिए जानते हैं आप किन हिल स्टेशन पर घूमने जा सकते हैं। 

कसोल, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में स्थित ये हिल स्टेशन काफी प्यारा है। जो भी हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए आता है उसे कसौल काफी पसंद आता है। दिल्ली से इस हिल स्टेशन की दूरी लगभग 546 किलोमीटर है और यहाँ पहुँचने में लगभग 11-12 घंटे का समय लग सकता है। यहाँ ट्रैकिंग और आउटिंग भी आप कर सकते हैं जो काफी मजेदार है। यहाँ आपको कई जगह घूमने को मिल सकते हैं। यहां पर ऑफ सीजन में 700-800 रुपये में ठहरने के लिए रूम आसानी से मिल जाता है।

रानीखेत
ये हिल स्टेशन उत्तराखंड के कुमाऊँ में है। ये दिल्ली से लगभग 350 किलोमीटर दूर है और यहाँ पहुँचने में 8-9 घंटे लग सकते हैं। यदि आप यहाँ ऑफ सीजन में जाते हैं तो 700-800 रुपये में रहने के लिए रूम आसानी से मिल सकता है। यहाँ आप ट्रैकिंग, साइकलिंग, नेचर वाक और कैम्पिंग कर कसते हैं।

मैक्लॉडगंज
ये हिमाचल प्रदेश में है। मैक्लॉडगंज में आप चीड़ और देवदार के पेड़, तिब्बती रंग में रंगे हुए घर देख सकते हैं। यहाँ अलग ही शांति का अनुभव होता है जो हर किसी को पसंद आता है। ये जगह दलाई लामा की भूमि मानी जाती है क्योंकि ये उनका निवास स्थान है। यहाँ ऑफ सीजन में 800-1000 रुपये में आसानी से रहने के लिए रूम मिल सकता है। ये दिल्ली से 500 किलोमीटर की दूरी पर है। दिल्ली से पठानकोट ट्रेन से जाएँ और फिर बस से मैक्लॉडगंज जा सकते हैं।

इसके अलावा आप मसूरी,अल्मोड़ा, देहरादून को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं यहाँ भी काम पैसे में आप हिल स्टेशन का लुत्फ़ उठा सकते हैं। यहाँ भी 1000 के अंदर में ही रहने के लिए रूम मिल जाता है। इसके साथ ही यहाँ घूमने के अलावा ट्रैकिंग,नेचर ब्यूटी का आनंद ले सकते हैं।