तिलिस्म से भरा है राजदरी, देवदरी जल प्रपात

 
चंदौली जि‍ले के चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य में राजदरी और देवदारी जल प्रपात (झरने) पाए जाते हैं। इस अभयारण्य को एशियाई शेरों को बचाने के लिए स्थापित किया गया था। हालांकि अब यहां उनकी आबादी नहीं है। राजदरी और देवदरी जल प्रपात के आस पास जानवरों और पक्षियों की कई प्रजातियां पायी जाती हैं। राजदरी और देवदरी जल प्रपात में चट्टानों पर घूमते हुए बि‍ल्‍कुल स्‍वच्‍छ पानी एक लुभावनी दृष्टि पेश करता है। यहां का सुंदर और शांत वातावरण सैलानि‍यों का मन मोह लेता है। वाराणसी और आस पास के लोग राजदरी देवदरी में पि‍कनि‍क मनाने आते हैं। लोग आमतौर पर यहां एक दिन की यात्रा के लिए ही आते हैं। यहां कोई होटल आदि‍ नहीं है। यहां स्नैक्स और पेय पदार्थ के लिए कई भोजनालय हैं।