गर्मियों में राजस्थान के इन हिल स्टेशन पर लें घूमने का मजा... 

गर्मियों की छुट्टियों का आनंद लेने के लिए लोग अक्सर ठंडी जगह जाना पसंद करते हैं जैसे हिमाचल और उत्तराखंड। लोकिन क्या आप जानते है, आप अपनी समर वेकेशन को राजस्थान में भी एंजॅाय कर सकते है। वैसे तो अधिकतर लोगों का मानना है कि राजस्थान घूमने के लिए सर्दियों का मौसम बेस्ट होता है, इसी वजह से गर्मियों के मौसम में लोग राजस्थान जाना छोड़ देते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है, आप राजस्थान में कई ऐसे हिल्स स्टेशन है जहां गर्मियों के मौसम में भी जा सकते हैं। आइए आज हम आपको राजस्थान के कुछ ऐसे ही हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे जहां आप तपती गर्मी में भी जा सकते हैं। 
 

गर्मियों की छुट्टियों का आनंद लेने के लिए लोग अक्सर ठंडी जगह जाना पसंद करते हैं जैसे हिमाचल और उत्तराखंड। लोकिन क्या आप जानते है, आप अपनी समर वेकेशन को राजस्थान में भी एंजॅाय कर सकते है। वैसे तो अधिकतर लोगों का मानना है कि राजस्थान घूमने के लिए सर्दियों का मौसम बेस्ट होता है, इसी वजह से गर्मियों के मौसम में लोग राजस्थान जाना छोड़ देते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है, आप राजस्थान में कई ऐसे हिल्स स्टेशन है जहां गर्मियों के मौसम में भी जा सकते हैं। आइए आज हम आपको राजस्थान के कुछ ऐसे ही हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे जहां आप तपती गर्मी में भी जा सकते हैं। 

माउंट आबू 

माउंट आबू को राजस्थान का मसूरी कहा जाता है। यह हिल स्टेशन अपने खूबसूरत पहाड़ के लिए फेमस है। यहां की हरी-भरी पहाड़ियां और झील गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट हिल स्टेशन में एक से है। माउंट आबू अरावली की पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां कई ऐतिहासिक मंदिर और वास्तुकला है जो आपको अपना दीवाना बना देगा। यहां आप नक्की झील पर बोटिंग एन्जॉय कर सकते हैं। इसके अलावा आप माउंट आबू नेशनल पार्क भी देख सकते हैं। माउट आबू का दिलवाड़ा मंदिर अपनी खूबसूरत और जटिल नक्काशी के लिए जाना जाता है। 

गुरु शिखर हिल स्टेशन 

गुरु शिखर को गुरु की चोटी भी कहा जाता है। इस चोटी से आप खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। यह शिखर भी माउंट आबू हिल स्टेशन के पास ही। इसे दत्तात्रेय के नाम पर रखा गया है। जो एक बार भिक्षु के रूप में इस पहाड़ी पर रहने आए थे। अगर आप भीड़-भाड़ से अलग शांति में कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतर हिल स्टेशन है। यहां आप दत्तात्रेय मंदिर के दर्शन भी सकते हैं। इसके अलावा आप यहां ट्रैकिंग का मजा भी ले सकते हैं। टेस्टी नाश्ते और सुबह की ट्रैकिंग का लुफ्त उठाने के लिए आप गुरु शिखर को अपनी वेकेशन लिस्ट में शामिल कर सकती हैं। 

अचलगढ़ हिल स्टेशन 

अरावली रेंज में बसा अचलगढ़ हिल राजस्थान के बेस्ट हिल स्टेशनों में से एक है। यह भी माउंट आबू से लगभग 11 किमी की दूरी पर है। हरियाली से घिरा अचलगढ़ हिल स्टेशन की खूबसूरती देख आपको शांति मिलेगी। अचलगढ़ की चोटी से आप माउंट आबू शहर की खूबसूरती का नजारा देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहां अचलगढ़ का किला भी घूम सकते है। झील और अचलेश्वर मंदिर जाना न भूलें। 

सज्जनगढ़ 

राजस्थान की पहाड़ी पर स्थित सज्जनगढ़ पैलेस अपनी खूबसूरती के लिए राजस्थान ही नहीं देशभर में जाना जाता है। तपती गर्मियों में आप इस पैलेस में वेकेशन के लिए जा सकते हैं। यहां कई झीले हैं जहां आप बोटिंग का लुफ्त उठा सकते हैं। इस पैलेस का निर्माण सज्जन सिंह ने करवाया था। लेकिन उनके आकस्मिक निधन के बाद काम रूक  गया था। इसके बाद फिर महाराणा फतेह सिंह ने शुरू किया। लगभग 10 साल बाद यह पैलेस बनकर तैयार हुआ।  इस पैलेस से आप उदयपुर में सनसेट और सनराइज देख सकते हैं।

रणकपुर और कुम्भलगढ़ किला

रणकपुर अरावली रेंज में बसा एक गांव है। यह हिल स्टेशन अपने हरे भरे जंगल और खूबसूरत आर्ट के लिए जाना जाता है। रणकपुर गांव राजस्थान के बड़े शहरों में वीकेंड मनाने से ज्यादा अच्छा माना जाता है। यह जगह राजस्थान की ठंडी और शांत जगह है जो आपके वेकेशन को बेस्ट बना देगी। रणकपुर में आपको जैन के खूबसूरत मंदिर देखने को मिलेंगे। इसके अलावा आप यहां कुम्भलगढ़ किला और स्वर्ण जैन मंदिर भी घूम सकते हैं। वेकेशन को मजेदार बनाने के लिए आप कुम्भलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में सफारी कर सकते हैं।

<a href=https://vimeo.com/649549966?autoplay=1&muted=1><img src=http://i.vimeocdn.com/video/1309165439-c481c0cb74c03f31d72e9164737e4a8878d9a2dcc244a02d8_640 alt=""><span><div class="play-button"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">