लोगों को क्यों पसंद आ रही है Besan Doodh Recipe? जानें इसके फायदे और बनाने का सही तरीका

सर्दियों में अक्सर लोग गर्म चीजों का सेवन करते हैं। वहीं इन दिनों एक रेसिपी काफी ट्रेंड में है। उसका नाम है बेसन दूध। इंस्टाग्राम पर इस रेसिपी को जैसे ही अपलोड किया वैसे ही हजारों लाखों फॉलोअर्स ने इस रेसिपी को बनाना शुरू कर दिया। बेसन का दूध जितना सुनने में यूनिक है अपना स्वाद में भी अलग है। ऐसे में इसकी वायरल रेसिपी के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बेसन का दूध कैसे बनाएं। पढ़ते हैं आगे...

सामग्री

घी
बेसन - 2 चम्मच
हल्दी - चुटकीभर
सूखी अदरक पाउडर (सोंथ)
काली मिर्च
थोड़े से ड्राई फ्रूट्स
कप दूध
गुड़ पाउडर
2–3 केसर के धागे (ऑप्शनल)

बेसन का दूध कैसे बनाएं?

सबसे पहले आप एक पैन में एक चम्मच घी को गर्म कर लें। अब इसमें आप बेसन और काली मिर्च को डालकर हल्का-हल्का सुनहरा होने तक भूनें। ध्यान रहे कि आप मीडियम आंच पर ही गैस को रखें। ज्यादा तेज गैस पर बेसन को भूनने से वह जल सकता है या स्वाद में जला हुआ महसूस हो सकता है। अब आप सुनहरा होने तक भून लें। फिर उसके बाद चुटकी भर हल्दी सूखी अदरक पाउडर अच्छी तरीके से मिलाएं।अब आप दूसरे पैन में दो कप दूध को डालकर केसर डालें और चलाएं। अब इसमें आप दो से तीन उबाल आने तक पकाएं ताकि बेसन अच्छी तरह पक जाए। अब आप गुड़ को मिलाएं और गैस को बंद करके गुड़ को अच्छे से घूलने दें। अब आप गरम-गरम बेसन के दूध का सेवन करें।

बेसन के दूध के फायदे

बता दें कि बेसन का दूध न केवल सर्दी जुकाम को कम करता है बल्कि रात में गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग की समस्या से भी राहत दिलाता है। अदरक और बेसन न केवल दिमाग को शांत करते हैं बल्कि व्यक्ति को नींद भी बहुत अच्छे आती है। यह बच्चे व बुजुर्गों दोनों के लिए बेहद उपयोगी होता है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है वे यदि हल्दी अदरक काली मिर्च डालकर बेसन के दूध को पीते हैं तो इससे बड़े फायदा होते हैं। येशरीर को ठंड से बचाता है, वहीं ये एक थेरेपी के रूप में काम करता है।