इस रक्षाबंधन घर पर सूखे नारियल से बनाएं बर्फी, बाजार की काजू-कतली जाएंगी भूल

रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त को मनाया जाएगा। त्योहार पर मिठाई की मांग बढ़ने की वजह से मिलावटी स्वीट्स की भरमार हो जाती है। इतना ही नहीं बल्कि अच्छी और खराब मिठाई की पहचान कर पाना भी मुश्किल होता है। इस परेशानी से बचने के लिए लोग घर पर ही मिठाइयां बनाना पसंद करते हैं। अगर आप अपने भाई के लिए स्पेशल और स्वादिष्ट मिठाई घर पर बनाने का सोच रही हैं, तो एक बार सूखे नारियल से तैयार होने वाली बर्फी जरूर बनाएं। इसका स्वाद इतना कमाल का होता है कि आप काजू कतली भूल जाएंगी। नीचे लेख में पढ़ें इसे बनाने का तरीका।

सामग्री 

छुहारा-1 कटोरी
सूखा नारियल- 2 गोला
दूध- 1 लीटर
ड्राई फ्रूट्स (पिस्ता और बादाम)- कटे हुए घी- 1/2 कप
सूजी- 3/4 कप
इलायची पाउडर 1/2 चम्मच
मिश्री या चीनी-1/2 कप
मिल्क पाउडर- 5 बड़े चम्मच

विधि 

सूखे नारियल की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले छुहारों को काटकर उसके बीज निकालें। इसके बाद नारियल गोला को तोड़ें फिर इसके पतले-पतले टुकड़े करें।इसके बाद 1 लीटर फुल क्रीम दूध लें और उसे कड़ाही में डालकर मीडियम फ्लेम पर गर्म होने के लिए रख दें। 1-2 उबाल आने के बाद कटे हुए छुहारों और नारियल को डालें। फिर गैस की आंच को धीमा करें और थाली से ढककर पकने दें।10 मिनट बाद ढक्कन हटाकर मिश्रण को चलाएं। दूध जब थोड़ा सा बचे तब गैस बंद करें। अगर दूध की मात्रा ज्यादा है, तो उसे कुछ देर और पकाएं।इसके बाद गैस बंदकर मिश्रण को ठंडा होने के रख दें। नॉर्मल होने के बाद इसे मिक्सर में डालकर पीसे। अब इसे कटोरे में निकालकर किनारे रखें।दूसरी तरफ कड़ाही में घी डालकर गर्म करें। इसके बाद इसमें तय मात्रा के अनुसार सूजी डालकर लगातार चलाते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।इसके बाद इसमें इलायची पाउडर डालकर 2-3 बार चलाएं। 2 मिनट बाद इसमें मिश्री या फिर चीनी का बूरा, मिल्क पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छे से मिलाएं।3 मिनट बाद गैस बंद करें। आगे की प्रक्रिया के लिए एक थाली लें और उस पर घी लगाकर चिकना करें। इसके बाद इस पर मिश्रण डालें।अच्छे से फैलाकर इसे कटोरी की मदद से चिकना करें। फिर इसके ऊपर कटे हुए मेवा डालें। कुछ देर छोड़ने के बाद इसे अपनी मनपसंद आकार में काटें।नारियल बर्फी बनकर तैयार है। अब इसे सर्व करें और इसके स्वाद का आनंद उठाएं।

सूखे नारियल से बर्फी बनाते समय ध्यान रखें ये बातें

नारियल से बर्फी बनाते वक्त गैस की फ्लेम का खास ध्यान रखें।
मिश्रण को पीसते समय पानी या दूध न डालें।
मिश्रण को भूनते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि वह चिपचिपा न हो।
इसे चेक करने के लिए कलछी को मिश्रण के बीच में खड़ा करें। अगर पलटा सीधा खड़ा रहा तो इसका मतलब मिश्रण मिठाई बनाने के लिए तैयार है।