इस तरीके से बनाएं बिहारी-बंगाली स्टाइल माछेर झोल, उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा इसका स्वाद

अगर आप मछली खाने की शौकीन हैं, लेकिन उसे पुराने तरीके से बनाकर बोर हो गई हैं और नया तरीका आजमाना चाहती हैं, तो एक बार बिहारी-बंगाली स्टाइल माछेर झोल ट्राई करें। यह डिश जितनी सिंपल है, इसका स्वाद उतना ही लाजवाब होता है। सरसों के तेल, तीखे मसालों और ताजी मछली का यह मेल इतना जबरदस्त बनता है कि खाने वाले उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाते हैं।

 

अगर आप मछली खाने की शौकीन हैं, लेकिन उसे पुराने तरीके से बनाकर बोर हो गई हैं और नया तरीका आजमाना चाहती हैं, तो एक बार बिहारी-बंगाली स्टाइल माछेर झोल ट्राई करें। यह डिश जितनी सिंपल है, इसका स्वाद उतना ही लाजवाब होता है। सरसों के तेल, तीखे मसालों और ताजी मछली का यह मेल इतना जबरदस्त बनता है कि खाने वाले उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाते हैं।

मछली से बनने वाले रेसिपीज वैसे तो भारत के अलग-अलग राज्यों में बड़े चाव से खाई जाती हैं। मगर बात अगर मछली झोल की जाए, तो बिहार और बंगाल का नाम जरूर आता है। फिर देर किस बात की नीचे लेख में पढ़े इसे बनाने की आसान रेसिपी।

सामग्री 
रोहू या कतला मछली-500 ग्राम
सरसों का तेल-2-3 बड़े चम्मच
पीली सरसों-2 बड़े चम्मच
लहसुन की कलियां-5-6
जीरा-1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर-1 छोटा चम्मच
हल्दी- 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
मेथी दाना-1/2 छोटा चम्मच
सूखी लाल मिर्च- 2
तेजपत्ता-1
टमाटर-2
हरी मिर्च-2
नमक-स्वादानुसार
हरा धनिया- बारीक कटा हुआ

माछेर झोल बनाने की रेसिपी

माछेर झोल बनाने के लिए मछली के टुकड़ों को अच्छी तरह धुल लें। इसके बाद इसमें लाल मिर्च, हल्दी और नमक लगाकर 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि वह मैरिनेट हो जाए।
इसके बाद कड़ाही में सरसों का तेल डालकर गर्म करें। फिर इसमें मछली के टुकड़ों को गोल्डन ब्राउन करें। सुनहरा होने के बाद मछली को प्लेट में निकालें और आगे की प्रक्रिया शुरू करें। इसके लिए मिक्सी में पीली सरसों, लहसुन और जीरा डालकर बारीक पीस लें।
अब गर्म तेल में मेथी दाना, सूखी लाल मिर्च और तेज पत्ता का तड़का लगाएं। इसके बाद इसमें तैयार किया गया पेस्ट, हल्दी,धनिया पाउडर और लाल मिर्च डालकर मसालों को लो फ्लेम पर भूनें।
भूनने के बाद इसमें टमाटर और नमकर डालकर 5 मिनट चलाते हुए भूनें। उसके बाद जरूरत के हिसाब से पानी डालकर ग्रेवी बनाएं और एक-दो उबाल आने तक इंतजार करें।
उबाल आने के बाद इसमें तली हुई मछली डालकर पांच- दस मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। समय पूरा होने के बाद कटा हुआ हरा धनिया डालकर गैस बंद करें।
बिहारी-बंगाली स्टाइल माछेर झोल बनकर तैयार है। अब इसे गरमा-गरम चावल-रोटी के साथ सर्व करें।