अजवाइन और लहसुन का ये काढ़ा कमजोर इम्यूनिटी को बनाता है मजबूत, पीते ही सर्दी-खांसी की होगी छुट्टी

इस मौसम में लोग सर्दी-खांसी से बहुत ज़्यादा परेशान होते हैं। अगर आपको भी इस मौसम में सर्दी की समस्या हो जाती है तो तुरंत इस काढ़े को बनाकर पियें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप ये अजवाइन का काढ़ा बनाकर पियें। अजवाइन कमजोर इम्यूनिटी वालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। चलिए आपको बताते हैं इसका काढ़ा आप कैसे बनाएं।

सामग्री
3 चम्मच अजवाइन 
2 लहसुन की कलियां 
2 लौंग 
2 काली मिर्च 

ऐसे बनाएं अजवाइन का काढ़ा 
अजवाइन का काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक भगोने लें। एक बड़े ग्लास में पानी भरकर भगोने में डाल दें। अब भगोने को गैस पर रख दें। अब इसमें 3 चम्मच अजवाइन और 2 लहसुन को डाल दें। कुछ देर बाद इसमें लौंग और काली मिर्च को भी कूटकर डाल दें। अब इस पानी को अच्छी तरह पकने दें। जब काढ़ा बॉईल होकर आधा हो जाए तब गैस का फ्लेम बंद कर दें। अब काढ़े को छान लें। अगर आप चाहे तो इसमें हल्का नमक भी मिला सकते हैं। अब इस काढ़े को पि लें। इसे दिन में सिर्फ 2 बार पीने के बाद ही आपकी सर्दी खांसी गायब हो जाएगी। साथ ही आपको गले के खिचखिच से आपको आराम मिलेगा।