Mothers Day 2026: मां के चेहरे पर लानी है मुस्कान, तो घर पर बनाएं ये ब्रंच; दिन बन जाएगा यादगार

हर साल मई के दूसरे रविवार को Mothers Day मनाया जाता है। इस दिन लोग अपनी मां को गिफ्ट्स देते हैं। कुछ लोग अपनी मां को आउटस्टेशंस घुमाने के लिए ले जाते हैं, तो कुछ लोग मूवी प्लान करते हैं, बाहर खाना खाते हैं और खूब सारा एंजॉय करते हैं। ऐसे में अगर आप भी Mothers Day 2026 के मौके पर अपनी मां के लिए कुछ स्पेशल करना चाहती हैं तो आप उन्हें किचन से आराम दे सकती हैं।

जी हां, आप अपनी मां को आराम देकर खुद उनके लिए कुछ स्पेशल ब्रंच तैयार कर सकती हैं। खास बात तो ये है कि इसके लिए आपको अलग से कोई सामान खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि हम आपको घर पर ही मौजूद चीजों से बनने वाले स्पेशल रेसिपी के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

वेज सैंडविच और फ्रेश जूस

मां के लिए आप ब्रंच में वेज सैंडविच और फ्रेश जूस तैयार कर सकती हैं। ये एक हेल्दी और जल्दी बनने वाला ऑप्शन है। आप सैंडविच में खीरा, आलू, गाजर, टमाटर या पनीर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके साथ में आप फ्रेश संतरे और तरबूज का जूस बनाकर सर्व कर सकती हैं।

सूजी का चीला

सूजी का चीला भी एक हेल्दी ऑप्शन है और ये जल्दी बनकर तैयार भी हो जाता है। खास बात तो ये है कि इसका स्वाद भी काफी अच्छा होता है। इसे बनाने के लिए दही में सूजी और थोड़ी सब्जियों को मिक्स करना होता है। फिर तवे पर तेल लगाकर चीला बना सकती हैं। इसे आप हरी चटनी या दही के साथ सर्व कर सकती हैं।

पोहा और नारियल पानी

पोहा तो शुरू से एक हल्का और पसंद किया जाने वाला नाश्ता रहा है। कुछ लोग इसे नॉर्मल मूंगफली और आलू डालकर बनाते हैं, तो कुछ लोगों को पोहे में खूब सारी सब्जियां पसंद आती हैं। इसके लिए पोहे में प्याज, मटर, गाजर, बींस, कॉर्न और मूंगफली डालकर बना सकती हैं। ऊपर से नींबू और हरा धनिया भी डाल दें। आप पोहे के साथ नारियल पानी या छाछ सर्व करें। ये बहुत ही अच्छा लगेगा।

तो अगर आप भी मदर्स डे पर मां को खुश करना चाहती हैं तो उन्हें किचन के काम करने से आराम दे दीजिए। साथ ही आप उनके लिए हेल्दी ब्रंच भी तैयार कर सकती हैं। ये उन्हें जरूर पसंद आएगा।