बिना गन्ने के किचन में रखी इन 3 चीजों से बनाएं Sugarcane जूस, ऐसे करें 5 मिनट में तैयार
गर्मियों के मौसम में खाने से ज्यादा ठंडे-ठंडे पेय पदार्थ पीने का ज्यादा मन होता है। ताकि शरीर को ठंडक का एहसास हो और हमें गर्मी कम लगे। वहीं गर्मी के मौसम में बाजारों में कई तरह की ड्रिंक्स बिकती हैं। जिसमें नींबू पानी, जलजीरा, सोडा वाटर, शिकंजी और गन्ने का जूस। इनमें से गन्ने का जूस लोगों को बेहद पसंद होता है। मीठे-मीठे गन्ने से निकला जूस हमारी सेहत को भी कई तरीके से फायदा पहुंचाता है। गर्मी के सीजन में आपको हर गली नुक्कड़ पर गन्ने का जूस बिकता नजर आ ही जाता है। ऐसे में देखते ही इसे पीने का मन होता है, लेकिन बहुत लोग मार्केट में खुले में बिकने की वजह से इसको पीना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में यदि आपको भी गन्ने का जूस बेहद पसंद है और आप कई वजहों की वजह से बाहर का जूस नहीं पीते हैं तो ऐसे में हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप बिना गन्ने के महज किचन में रखी 3 चीजों की मदद से गन्ने का जूस तैयार कर सकती हैं। घर पर गन्ने का यह जूस मिनटों में बनकर तैयार भी हो जाएगा और आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।

आज हम आपको इस आर्टिकल में घर में रखे कुछ इंग्रीडियंट्स की मदद से गन्ने का स्वादिष्ट जूस बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसको आप बिना गन्ना यूज किए ही झटपट बनाकर रेडी कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस मिक्सर और कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में अब आपको जब भी गन्ने का जूस पीने का मन करें तो आप इस विधि से तुरंत बनाकर गर्मियों में अपनी फैमिली से लेकर मेहमानों को भी एन्जॉय करा सकती हैं।
सामग्री
गुड़- 1 कटोरी
पुदीने की पत्तियां- 10-12
नींबू का रस- 2 टेबलस्पून
बर्फ के टुकड़ें- ठंडा करने के लिए
गन्ने का जूस बनाने का तरीका
इसके लिए आपको सबसे पहले मिक्सर जार में गुड़ डालना है।अब इसमें थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बना लें।फिर आपको इसमें थोड़ा काला नमक, पुदीने की पत्तियां और नींबू का रस डालकर चलाना है।अब आप इसमें थोड़ा ठंडा पानी डालकर ग्राइंडर फिर चलाएं।आपका गन्ने का जूस बनकर एकदम तैयार है।ग्लास में कुछ बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से जूस और पुदीने की पत्तियों से सजाकर सर्व करें।