इस खास तरीके से बनाएं महाराष्ट्रीयन स्टाइल बैंगन का भरता, नोट करें आसान रेसिपी

बैंगन का भरता भारत के हर कोने में अलग अंदाज में बनाया जाता है, लेकिन महाराष्ट्रीयन स्टाइल बैंगन का भरता अपने स्मोकी फ्लेवर और अनोखे मसालों के लिए फेमस है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें इस्तेमाल होने वाली भुनी हुई मूंगफली और दही का हल्का खट्टापन है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि घर पर ही ऑथेंटिक महाराष्ट्रीयन बैंगन भरता कैसे बनाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

बैंगन का भरता कैसे बनाएं?

सबसे पहले आप बैंगन को धो लें और अच्छे से सुखा लें और उस पर थोड़ा सा तेल लगाएं। चाकू से बैंगन में छोटे छेद करें और उनमें लहसुन की कलियां फंसा दें।अब बैंगन को सीधी आंच पर तब तक भूनते रहें, जब तक कि उसका छिलका पूरी तरह काला न हो जाए और वह अंदर से नरम न हो जाए।भुने हुए बैंगन को थोड़ा ठंडा होने दें, फिर छिलका उतारकर उसे एक बड़े बाउल में अच्छी तरह मैश कर लें।अब आप एक कड़ाही लें और उसमें तेल गरम करें। अब इसमें राई, जीरा, हींग और कड़ी पत्ता डालें। अब प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनते रहें।जब आपकी प्याज भुन जाए तो इसमें हल्दी और मैश किया हुआ बैंगन डालें। ऊपर से नमक और कुटी हुई मूंगफली का पाउडर मिलाकर 2 मिनट पकाएं।अब आप गैस बंद कर दें। जब पेस्ट थोड़ा गुनगुना रह जाए, तब इसमें दही और बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं और सर्व करें।

नोट - यह महाराष्ट्रीयन बैंगन का भरता न केवल सेहत के लिए अच्छा है, बल्कि बनाने में यह भी बहुत आसान है। इसकी सोंधी खुशबू और मसालों का बैलैंस इसे साधारण भरते से कहीं ज्यादा खास बनाता है।