महाराष्ट्र का फेमस मिसल पाव घर पर बनाएं, स्ट्रीट स्टाइल स्वाद के लिए फॉलो करें रेसिपी

मिसल पाव महाराष्ट्र का ऐसा स्ट्रीट फूड है जो देशभर में पॉपुलर है. इसमें स्पाइसी करी (जिसे उसल कहा जाता है) बनाई जाती है. ये मसालों और अंकुरित की गई मोठ से तैयार की जाती है. इस करी को नर्म पाव के साथ सर्व किया जाता है. इसमें गार्निश करने के लिए परोसने के दौरान बारीक कटा प्याज, हरा धनिया, सेव या फिर ढेर साराफरसाण डाला जाता है जो इसे एक क्रंची टच देता है. तो चलिए जान लेते हैं कि इसे आप अपने घर पर कैसे बना सकते हैं. इसकी रेसिपी शेफ ने शेयर की है.

5-6 लोगों के मिसल पाव के लिए इनग्रेडिएंट्स
वटन (मसाला पेस्ट) के लिए
तेल 1 बड़ा चम्मच
प्याज 2 मध्यम, कटे हुए
टमाटर 2 मध्यम, कटे हुए
सूखा नारियल ½ कप, कद्दूकस किया हुआ
अदरक 1½ बड़ा चम्मच, कटा हुआ
लहसुन 10 बड़ी कलियां
हरी मिर्च 2, बीच से कटी हुई
धनिया के डंठल एक मुट्ठी
तिल 1 बड़ा चम्मच
खसखस 1 बड़ा चम्मच
पानी पीसने के लिए जरूरत के अनुसार
कट/तरी (तीखी ग्रेवी) के लिए
तेल 2 बड़े चम्मच
जीरा 1 छोटा चम्मच
राई (सरसों के बीज) 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 2 बड़े चम्मच
हल्दी पाउडर ½ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर ½ बड़ा चम्मच
गोडा मसाला 1 बड़ा चम्मच
गरम मसाला 1 छोटा चम्मच
नमक 3 छोटे चम्मच
गुड़ थोड़ा सा
पानी 5-6 कप
अंकुरित मटकी 1½ कप
परोसने) के लिए
फरसाण ढेर सारा, ऊपर से डालने के लिए
प्याज बारीक कटा हुआ, ऊपर से डालने के लिए
नींबू के टुकड़े
पाव परोसने के लिए

मिसल पाव की रेसिपी
एक पैन में तेल गरम करें और प्याज, टमाटर और बताई गई अन्य सामग्रियों को हल्का भूरा होने तक भूनें.
मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें, फिर थोड़ा पानी डालकर चिकना पेस्ट बना लें.
एक पैन में तेल गरम करें, जीरा और राई डालें, तैयार वटन डालें और कुछ मिनट तक पकाएं.
अंकुरित मटकी के साथ गोडा मसाला, नमक और बताए गए मसाले डालें.
गुड़ और पानी डालें, अच्छी तरह मिलाए और तब तक धीमी आँच पर पकाएं जब तक ‘कट’ या ‘तरी’ सही गाढ़ेपन की न हो जाए.
गरमा-गरम परोसें, ऊपर से खूब सारा फरसान और कटा हुआ प्याज डालें, साथ में नींबू के टुकड़े और पाव भी रखें.
एक्स्ट्रा टिप्स करें फॉलो
सबसे अच्छे टेक्सचर और स्वाद के लिए मटकी को एक दिन पहले ही अंकुरित कर लें.
मिसल को ज़्यादा गहरा स्वाद और अच्छी खुशबू देने के लिए ‘वटन’ की सामग्री, खासकर सूखे नारियल को अच्छी तरह भूनें.
पानी और लाल मिर्च पाउडर की मात्रा अपनी पसंद के गाढ़ेपन और तीखेपन के हिसाब से कम या ज्यादा कर लें.