कम तेल में बनाएं हरी मिर्च का कुटा हुआ अचार, नोट करें मम्मी की बताई गई रेसिपी

तीखा खाने वाले लोग अपने खाने के साथ अलग से हरी मिर्च या फिर इससे बना हुआ अचार लेकर बैठते हैं। हालांकि भागदौड़ भरी लाइफ में समय की कमी और तामझाम से बचने के लिए लोग बाजार में मिलने वाला मिर्च का अचार खरीदकर ले आते हैं। ढेर सारा तेल, मसाले और केमिकल होने के कारण इसे खाने के बाद गले में या फिर पेट में जलन होने का डर बना रहता है। केमिकल फ्री अचार खाने के लिए लोग ऐसी दुकान सर्च करते हैं, जहां यह प्योर फॉर्म में मिले, लेकिन कई बार अच्छा खासा-पैसा देने के बाद भी वह स्वाद नहीं मिलता है, जो हमें चाहिए होता है।

अगर आप मिर्च का अचार खाने की शौकीन हैं, तो एक बार मम्मी के बताए गए तरीके से अचार बनाकर खाएं। इसकी खास बात यह है कि इसमें आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है और साथ ही नाम मात्र के तेल में भी बनकर तैयार हो जाता है।

हरी मिर्च का कुटा हुआ अचार कैसे बनाएं?

अगर आप तीखे और चटपटे खाने के शौकीन हैं, लेकिन सेहत की वजह से तेल-मसालों से दूर रहते हैं, तो फटाफट बनने वाला हरी मिर्च का कुटा हुआ अचार एक बेहतरीन विकल्प है। यह अचार न सिर्फ खाने का स्वाद दोगुना कर देता है, बल्कि इसे बनाने में ज्यादा से ज्यादा 5 से 10 मिनट का समय लगता है। आइए जानते हैं मम्मी के हाथों के स्वाद वाली यह बेहद आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी।

सामग्री 
अदरक- 250 ग्राम
हरी मिर्च-500 ग्राम
सिरका या नींबू का रस- 250 ग्राम
तेल- 100 ग्राम
जीरा
धनिया
अजवाइन
कलौंजी
हल्दी
सौंफ

बनाने का तरीका

सबसे पहले मिर्च को धुलकर सुखा लें।
इसके बाद चॉपर में डालकर दरदरा पीस लें।
अब इसके बाद अदरक को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़े में काटें।
अब इसे चॉपर में डालकर दरदरा पीस लें।
इसके बाद बड़े बर्तन में अदरक और मिर्च को पलटकर मिलाएं।
फिर इसमेंनींबू का रस डालें फिर थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाएं।
अब चमम्च की मदद से सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
इसके बाद इसमें अचार मसाला या फिर ऊपर लेख में बताई गई चीजों को भूनकर पाउडर बनाएं।
अब इसे बर्तन में रखे मिश्रण में मिलाएं और चलाएं।
आखिर में स्वादानुसार नमक मिलाकर कांच के डिब्बे में भरकर धूप में 1-2 दिन के लिए रखें।