बचे हुए मोतीचूर लड्डू से बनाएं मलाईदार खीर, स्वाद ऐसा जो मुंह में जाएगा घुल

अक्सर घर में त्यौहार या पार्टी के बाद मोतीचूर के लड्डू बच जाते हैं, जो रखे-रखे सूखे या बेस्वाद लगने लगते हैं। ऐसे में इन्हें फेंकने या वैसे ही खाने के बजाय, आप इससे स्वादिष्ट और मलाईदार खीर तैयार कर सकती हैं। यह खीर बनाने में आसान होती है और इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि मुंह में जाते ही घुल जाता है। बचे हुए मीठे का इस्तेमाल करने का यह सबसे बेहतरीन तरीका है, जिसे बच्चे और बड़े सभी बड़े चाव से खाएंगे। तो देर किस बात की नीचे पढ़ें इसे बनाने की मजेदार रेसिपी।

सामग्री 
मोतीचूर के लड्डू- 4 से 5 (बचे हुए)
दूध- 1 लीटर (गाढ़ा या फुल-क्रीम दूध)
चीनी- 2 से 3 चम्मच
ड्राई फ्रूट्स- 1 बड़ा चम्मच कटे हुए (बादाम
काजू और पिस्ता)
इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
केसर के धागे- 7 से 8 (वैकल्पिक)

मोतीचूर के लड्डू से खीर कैसे बनाएं?

अगर आपके किचन या फ्रिज में मोतीचूर के लड्डू रखे हैं और उन्हें कोई खा नहीं रहा है, तो क्यों न इससे खीर बना ली जाए। इसका स्वाद इतना गजब का होता है कि आप बाकी खीर का स्वाद भूल जाएंगी। नीचे पढ़ें स्टेप-बाय-स्टेप विधि-

दूध को गाढ़ा करना

सबसे पहले एक भारी तले वाले बर्तन में दूध उबालने के लिए रखें। जब दूध में उबाल आ जाए, तो आंच धीमी कर दें और इसे तब तक पकाएं जब तक दूध थोड़ा गाढ़ा न हो जाए।

लड्डू मिलाना

जब तक दूध उबल रहा है, तब तक बचे हुए मोतीचूर के लड्डुओं को हाथों से अच्छी तरह मैश कर लें ताकि वे दरदरे हो जाएं।

फ्लेवर और ड्राई फ्रूट्स डालना

अब उबलते हुए दूध में केसर के धागे, इलायची पाउडर और आधे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिला दें। इससे खीर में बहुत ही शानदार खुशबू और रिचनेस आएगी।अब मैश किए हुए मोतीचूर के लड्डू धीरे-धीरे उबलते हुए दूध में डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि कोई गांठ न पड़े।

पकाना और चीनी एडजस्ट करना

लड्डू डालने के बाद खीर को धीमी आंच पर 7 से 10 मिनट तक पकाएं। लड्डू मीठे होते हैं, इसलिए एक बार खीर चख लें और जरूरत महसूस हो तभी थोड़ी सी चीनी मिलाएं।

सर्व करने का तरीका

जब खीर अच्छी तरह गाढ़ी हो जाए और लड्डू दूध में पूरी तरह घुल-मिल जाएं, तो गैस बंद कर दें। आप इसे गरमा-गरम भी परोस सकते हैं, लेकिन फ्रिज में 1-2 घंटे ठंडा करने के बाद इसका मलाईदार स्वाद और भी बढ़ जाता है। ऊपर से बचे हुए कटे हुए बादाम और पिस्ता से गार्निश करके सर्व करें।