सावन में बनाएं बिहार की पारंपरिक डिश 'रिकवच', उंगलियां चाटने पर हो जाएंगे मजबूर

सावन के सुहावने मौसम का मजा दोगुना हो जाता है, जब कुछ गरमा-गरम और चटपटे पकौड़े खाने को मिल जाए। अगर आप इस मौसम में कुछ अलग बनाना चाहती हैं, तो आप बिहार का पारंपरिक रिकवच बना सकती हैं। यह इस मौसम की खास डिश है। ताजे अरबी के पत्तों, चावल और मसालों से बनने वाली यह रेसिपी अपने क्रिस्पी स्वाद के लिए मशहूर है। आप जब चाय के साथ इसे सर्व करेंगी, तो हर कोई आपकी तारीफ करेगा। नीचे लेख में पढ़ें इसे बनाने की आसान विधि।

बिहार का पारंपरिक रिकवच कैसे बनाएं?

सावन के महीने में पारंपरिक खानपान का मजा ही कुछ और होता है। बिहार और पूर्वांचल की यह खास रिकवच मानसून के दिनों में हर घर की शान होती है। नीचे लेख में जानें इसे घर पर आसानी से कैसे बनाएं?

रिकवच बनाने के लिए पेस्ट तैयार करना

सबसे पहले भीगे हुए चावल, चने या उड़द की दाल और मसालों (लहसुन, मिर्च, जीरा, हल्दी और हल्के खट्टेपन के लिए अमचूर) के साथ पीसकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस तैयार मिश्रण को कटोरे में निकालकर फेटें। इसके बाद इसे 3-4 मिनट के लिए रख दें।

अरबी के पत्तों की लेयरिंग

अरबी के ताजे पत्तों को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें और डंठल के कड़े हिस्से को काट कर हटा दें। अब एक बड़े साफ थाली पर एक पत्ता सीधा रखें और तैयार किए गए दाल-मसाले के पेस्ट को पत्ते पर चारों तरफ बराबर फैलाएं।
इसके ऊपर दूसरा पत्ता विपरीत दिशा में रखकर फिर से पेस्ट लगाएं। ऐसे ही 3 से 4 पत्तों की एक के ऊपर एक परत तैयार करें। इसी प्रकार बाकी पत्तों पर पेस्ट लगाएं।
रोलिंग और स्टीमिंग करने की प्रक्रिया

अब सभी पत्तों के किनारों को अंदर की तरफ मोड़ते हुए टाइट रोल बना लें, जिससे स्टफिंग बाहर न निकले। अब इस तैयार रोल को स्टीमर या जाली वाली थाली में रखें।
इसके बाद गैस की फ्लेम को कम करके लगभग 25 से 30 मिनट तक भाप में अच्छी तरह पकाएं। पकने के बाद इसे बाहर निकालकर पूरी तरह ठंडा होने दें।
क्रंची शैलो फ्राई करेंठंडा होने के बाद इसे चाकू की मदद से गोल या मनचाहे टुकड़ों में काट लें। अब एक पैन में थोड़ा सा तेल या सरसों का तेल गर्म करें। चाहें तो थोड़े से सफेद तिल और राई का तड़का लगाएं।
कटे हुए रिकवच के टुकड़ों को पैन में रखें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक शैलो फ्राई करें।

रिकवच परोंसे

स्वादिष्ट और क्रिस्पी रिकवच बनकर तैयार है। इसे गरमा-गरम हरी चटनी या सावन की थाली के साथ परोसें। इसके अलावा आप इसे सूखा या फिर चाय के साथ भी खा सकती हैं।