Kitchen Hacks: इस 1 ट्रिक से मिनटों में मलाई सा गाढ़ा हो जाएगा पानी जैसा पतला दही

गर्मियों में हम सभी को ऐसी चीजें डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है जिससे हमारे शरीर को ठंडक मिले। इस मौसम में दही एक ऐसी चीज है जो रोजाना खाई जाती है। लस्सी, रायता, छाछ तो बनता ही है, तो वहीं कुछ लोग खाने के साथ सादा दही भी खाना पसंद करते हैं। ये ज्यादातर डिशेज में भी इस्तेमाल होती है। ऐसे में लोग सोचते हैं कि रोजाना बाजार से दही क्यों खरीदना, इसे तो हम घर पर भी जमा सकते हैं।हालांकि, कई बार लोगों की शिकायत होती है कि हम जब भी दही जमाते हैं तो वो गाढ़ी नहीं बल्कि पानी जैसी पतली हो जाती है। ऐसे में लोग इसे फेंक देते हैं। अगर आपके साथ भी यही दिक्कत होती है तो हम आपको पतली दही को गाढ़ा करने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

पतले दही को गाढ़ा करने की आसान ट्रिक

पतली दही को गाढ़ा करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। बस आपको एक साफ कॉटन का कपड़ा या मलमल का कपड़ा चाहिए होगा। इसके लिए-

एक बाउल लें और उसके ऊपर कपड़े को फैला दें
अब पतली दही को उसी कपड़े में डाल दें
कपड़े को हल्के से बांध दें
अब इसे कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए लटका दें या किसी बर्तन पर रख दें
इससे दही का एक्स्ट्रा पानी निकल जाएगा
अगर आप ये ट्रिक अपनाती हैं तो कुछ ही मिनटों में दही गाढ़ी हो जाएगी। आपको इसका मलाईदार टेक्सचर देखकर ऐसा लगेगा कि आपने बाजार से ही दही खरीदी है। इसे आप रायता, डिप या दही भल्ले के लिए यूज कर सकती हैं।

पतली दही से बनने वाली डिशेज

अगर आप पतली दही को गाढ़ा नहीं करना चाहती हैं तो इसे आप कई तरह की चीजें भी बना सकती हैं। अगर आप पतली दही से कढ़ी बनाएंगी तो बहुत ही स्वादिष्ट बनेगा। इससे छाछ भी आसानी से बनाया जा सकता है। आप सब्जी की ग्रेवी बनाने में भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। दही वाले चावल और दही टोस्ट भी आप बना सकती हैं।

ध्यान रखने योग्य बातें

दही अगर खट्टी हो चुकी है तो इसे इस्तेमाल न करें
पतली दही को गाढ़ा करने के लिए हमेशा साफ कपड़े का ही इस्तेमाल करें
दही को बहुत ज्यादा देर तक न लटकाएं
निकला हुआ पानी (मट्ठा) फेंकें नहीं, इसे आटा गूंथने या सब्जी में इस्तेमाल कर सकती हैं