Kala Chana Sundal Recipe: नाश्ते में बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल काला चना सुंदल, मिनटों में होगा तैयार

 सुबह के नाश्ते में आमतौर पर लोग पोहा, पास्ता और पराठा बनाते हैं। रोजाना एक जैसा नाश्ता खाने और बनाने से न केवल खाने वाला बल्कि बनाने वाला भी बोर हो जाता है। ऐसे में अक्सर महिलाएं ब्रेकफास्ट में कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाने की कोशिश करती हैं। अगर आप हेल्दी स्नैक की कोई रेसिपी सर्च कर रही हैं, तो साउथ इंडियन स्टाइल काला चना सुंदल जरूर ट्राई करें। इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने में कम समय लगता है। नीचे लेख में पढ़ें काला चना सुंदल बनाने की आसान विधि।

सामग्री 
काला चना-1 कप (रातभर या 7-8 घंटे पानी में भीगा हुआ)
ताजा कद्दूकस किया नारियल-3-4 बड़े चम्मच
तेल-1 छोटा चम्मच
राई- 1/2 छोटा चम्मच
उड़द दाल-1/2 छोटा चम्मच
सूखी लाल मिर्च-1-2
हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
करी पत्ता- 8-10
हींग-एक चुटकी
नमक- स्वादानुसार
हरा धनिया- बारीक कटा हुआ

विधि 
सबसे पहले भीगे हुए काले चने को साफ पानी से धो लें। इसके बाद प्रेशर कुकर में चने, थोड़ा पानी और थोड़ा सा नमक डालकर 4 से 5 सीटी आने तक मध्यम आंच पर पकाएं।ध्यान रखें कि चने अच्छे से पक जाने चाहिए लेकिन गलने नहीं चाहिए। इसके बाद चना को बाहर निकालकर अतिरिक्त पानी छानकर अलग कर लें।इसके बाद कड़ाही में 1 छोटा चम्मच तेल गर्म करें। इसमें राई और उड़द दाल डालें। जब राई चटकने लगे और उड़द दाल हल्की सुनहरी होने तक इंतजार करें।फिर इसमें हींग, करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें। इसके बाग कड़ाही में उबले हुए काले चने और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।फिर इसे 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें ताकि मसाले चने में अच्छे से मिल जाएं। कुछ देर के बाद गैस बंद कर दें और ऊपर से ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल और हरा धनिया डालकर मिलाएं।साउथ इंडियन स्टाइल चना सुंदल बनकर तैयार है। अब इसे गरमा-गरम चाय के साथ सर्व करें।काल चना सुंदल का स्वाद बढ़ाने के लिए क्या करें?

चना सुंदल बनाते समय स्वाद और टेक्सचर को बेहतरीन बनाने के लिए इन खास बातों का ध्यान रखें। नीचे पढ़ें-

चने को रातभर भिगोकर उबालें। उबालते समय पानी में थोड़ा नमक जरूर डालें, लेकिन ध्यान रखें कि चने ज्यादा न गलें।
असली स्वाद तड़के से आता है। राई, उड़द दाल, करी पत्ता, और कटी हुई हरी मिर्च का छौंक लगाएं। हींग की खुशबू इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देती है।
सुंदल में ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल सबसे महत्वपूर्ण है। तड़के के बाद नारियल डालकर हल्का भूनें।
इसमें हल्दी और थोड़ी सी हींग के अलावा ज्यादा मसाले न डालें।
नींबू का रस अंत में डालने से हल्का खट्टापन और बेहतरीन स्वाद मिलता है।