गर्मी में खाना बनाने का नहीं है मन तो दस मिनट में तैयार कर लें लौकी-दही तड़का, यहां देखें रेसिपी

गर्मियों में हल्का, ठंडक देने वाला और जल्दी बनने वाला खाना सबसे अच्छा लगता है और गर्मी के कारण किसी का भी किचन में बहुत ज़्यादा देर तक खड़े होके काम करने का मन नहीं करता है, तो ऐसे में दस से पंद्रह मिनट में बनकर तैयार होने वाला लौकी-दही तड़का आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यह डिश न सिर्फ आसानी से बन जाती है, बल्कि गर्मियों में शरीर को गजब की ठंडक भी देती है। दही की ठंडक और लौकी की हल्की तासीर इसे समर सीजन के लिए बेहतरीन बनाती है। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी ।

सामग्री

लौकी -1 छोटी (छिली और छोटे टुकड़ों में कटी)
ताज़ा दही-1 कप
हरी मिर्च -1-2 बारीक कटी
जीरा-1/2 छोटा चम्मच
हींग-1 चुटकी
करी पत्ते-5-6
तेल या घी-1 छोटा चम्मच
नमक-स्वादानुसार
भुना जीरा पाउडर-थोड़ा सा
हरा धनिया गार्निश के लिए
विधि

1-सबसे पहले लौकी को थोड़े पानी और नमक के साथ पाँच से सात मिनट तक नरम होने तक उबाल लें।
2-लौकी ठंडी हो जाए तो उसका अतिरिक्त पानी निकाल दें।एक बाउल में दही को अच्छी तरह फेंट लें।
3-इसमें उबली हुई लौकी, नमक और भुना जीरा पाउडर मिलाएं।
4-अब तड़का तैयार करें।पैन में तेल या घी गर्म करें।जीरा, हींग, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें।हल्का चटकने दें।
5-यह तड़का दही-लौकी मिश्रण पर डाल दें।ऊपर से हरा धनिया डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
क्यों है गर्मियों के लिए बेस्ट?

1-लौकी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है।
2-दही पेट को ठंडक देता है और पाचन बेहतर बनाता है।
3-कम मसाले और हल्की सामग्री होने से यह जल्दी पच जाती है।
4-रोटी, पराठे या सादे चावल — हर चीज़ के साथ स्वादिष्ट लगती है।
अगर चाहें तो इसमें भुना हुआ लहसुन या थोड़ा सा पुदीना डालकर इसका स्वाद और भी बढ़ा सकते हैं।