कब्ज और बदहजमी से पाएं राहत, रात को सोते वक्त पीएं त्रिफला छाछ

जानिए त्रिफला छाछ पीने के फायदे। हाई ब्लड प्रेशर और वजन कम करने का है कारगर उपाय।  छाछ को पीने से हाज़मा सही होता है इसलिए ज़्यादातर लोग इसे खाने के साथ पीते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है अगर इस छाछ में एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी त्रिफला का चूर्ण मिला दें तो ये कब्ज और बदहजमी दोनों को एक साथ कंट्रोल करने का काम करती है। अगर नहीं तो आज हम इसी बारे में आपको बताएंगे -

 जरूरी चीजें
छाछ
चीनी
पिसा हुआ पुदीना

 बनाने का तरीका
त्रिफला छाछ को बनाने के लिए सबसे पहले आप भीगे हुए त्रिफला चूर्ण को लें। अब इस भीगे हुए त्रिफला चूर्ण को एक गिलास छाछ में मिलाएं। इसके बाद इसमें पिसा हुआ थोड़ा पुदीना, काला नमक और स्वादानुसार चीनी मिलाएं। त्रिफला छाछ को रोजाना सोने से पहले पिएं। रोजाना रात के समय त्रिफला छाछ पीने से आपका पेट साफ हो जाएगा। साथ ही आपको कब्ज और बदहजमी की परेशानी से भी छुटकारा मिल जाएगा।