Holi Special Food: होली पर मुंह में घुल जाएगी ‘संदेश’ की मिठास, जान लें इस बंगाली मिठाई की रेसिपी
होली पर ज्यादातर घरों में गुझिया जरूर बनाई जाती हैं. इसके लिए होली से दो दिन पहले ही तैयारियां शुरू कर देते हैं, लेकिन इस होली आप गुझिया के साथ संदेश भी ट्राई करें. छेना से बनी ये बंगाली मिठाई मुंह में जाते ही घुल जाती है. इसका सॉफ्ट टेक्सचर कमाल का होता है और दूध के अलावा बहुत ज्यादा इनग्रेडिएंट्स की जरूत भी नहीं पड़ती है. बंगाल की ये पारंपरिक और बेहद पॉपुलर मिठाई पूरे देशभर में पसंद की जाती है.आपको भी इस स्वादिष्ट मिठाई को एक बार अपने घर पर बनाकर जरूर ट्राई करना चाहिए. होली का मौका तो इसके लिए बेस्ट है. तो चलिए देख लेते हैं रेसिपी.

संदेश के लिए इनग्रेडिएंट्स
संदेश बनाने के लिए आपको चाहिए गाय का दूध 2 लीटर, सफेद सिरका 50 मिली यानी तकरीबन 3.5 बड़े चम्मच, पानी 100 मिली यानी तकरीबन ½ कप, अलग से पानी 2 लीटर, बारीक पिसी चीनी 60 ग्राम (इसका नाप होगा करीब 5 बड़े चम्मच), कॉर्न स्टार्च 1.5 बड़ा चम्मच, पिसा हुआ केसर गार्निश के लिए. अब जान लीजिए रेसिपी.
संदेश बनाने की रेसिपी
सबसे पहले गाय का दूध एक बड़े पैन में डालें और इसको उबालने के लिए रख दें.
अब किसी बर्तन में सफेद सिरका लेकर इसमें 100 मिलीलीटर पानी में मिला लें.
दूध जब उबल जाए तो गैस को बंद करें और इसे पतला किया गया सिरका डाल दें.
आपको दूध तब तक कलछी से चलाते रहना है जब तक कि ये फट न जाए और अच्छा छेना न बन जाए.
अब आप छेना में थोड़ा पानी और डालें ताकि ये ठंडा भी हो जाए और सिरका का स्वाद भी कम हो जाए.
अब एक मलमल के कपड़े में छेना निकाल लेना है और इसका पानी अच्छी तरह से निचोड़ लें.
छेना जब बिल्कुल थिक टेक्सचर का हो जाए यानी पानी निकल जाए तो इसे एक बड़ी प्लेट में निकाल लें.
छेना में पिसी हुई चीनी मिलाकर इसे हाथों से अच्छी तरह से सॉफ्ट होने तक मसलना है, ताकि इसमें दाने न रहें.
अब एक पैन या कढ़ाई को धीमी आंच पर गर्म करें और उसमें छेना डालें. लगभग 5 मिनट तक या छेना के आटे की तरह गुंथने तक इसे पकाना है
अब छेना को एक प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने दें. फिर इसमें इलायची पाउडर डालकर मिला लें.
सबसे लास्ट और फिनिशिंग स्टेप है कि छेना की छोटी-छोटी गोलियां यानी संदेश बनाकर एक थाली में रखते जाएं.
अब 1 चम्मच पानी में कुछ देर के लिए केसर को भिगोकर रख दें. इसे आप संदेश पर थोड़ा-थोड़ा स्प्रिंकलर कर दें.
ट्विस्ट देकर बना सकते हैं संदेश
इस तरह से मुलायम और मुंह में घुलने वाले स्वादिष्ट संदेश बिना बहुत झंझट के बनकर तैयार हो जाते हैं. जिसे आप मेहमानों को फेस्टिवल के दौरान परोस सकते हैं. लोग इसमें अलग-अलग फ्लेवर भी एड करते हैं जैसे गर्मी में मैंगों के साथ लोग संदेश बनाते हैं. तो वहीं लोग नारियल, पिस्ता, रोज, चॉकलेट जैसे ट्विस्ट भी संदेश को देते हैं. आप गोल की बजाय संदेश को किसी सांचे में डालकर मनपसंद शेप दे सकते हैं जो सर्व करते वक्त प्लेटिंग में काफी अच्छा लगता है.