Holi Special Dahi Vada: नहीं बन रहे गोल-गोल दही वड़े तो इस तरह से दें शेप, जानें आसान रेसिपी
होली का त्योहार खास व्यंजनों के लिए जाना जाता है। यानी खूब सारी मिठाइयां और पकवान। इसी से ही हमारा त्योहार होता है पूरा। इस त्योहार में हर तरह के पकवानों को घर पर तैयार किया जाता है। इसका स्वाद भी अलग ही होता है। ऐसा ही एक खास चाट घर पर तैयार की जाती है। जिसे खाने का मजा हर किसी को आता है। दही वड़ा हर किसी को पसंद होता है। इसे खाने के लिए हम अक्सर बाजार जाते हैं।

लेकिन होली पर इसे घर पर ही तैयार किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके बिना होली अधूरी मानी जाती है। ये आपको खाने को सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के घरों में मिलेंगे। इसे उड़द की दाल से बनाते हैं। लेकिन कई बार ये गोल-गोल नहीं बन पाते हैं। इसलिए आप इस बार ट्राई करें चंदिया। ये भी खाने में दही वड़े जैसा होता है। चलिए आपको बताते हैं कि इसे कैसे बनाते हैं। साथ ही, इसकी चाट को कैसे तैयार करके आप लोगों को खिलाएं।
सामग्री
उड़द की दाल- 250 ग्राम धुली और 100 ग्राम छिलका
सरसों का तेल
राई पीसी हुई- 50 ग्राम
हरी मिर्च- 2
अदरक- कटी हुई
हींग- दो चुटकी
नमक स्वादानुसार
काली मिर्च
विधि
इसे बनाने के लिए आपको रातभर पानी में दाल को भिगोकर रखना है।फिर इसे अच्छे से पीस लेना है। इसके साथ आप मिर्ची और अदरक को भी पीसें।इसके बाद इसे बेकिंग पाउडर और हींग डालकर अच्छे से फेंटना है।अब इसे थोड़ी देर रेस्ट के लिए रख दें। इसके बाद इसमें सारे मसालों को मिक्स करें।कढ़ाई में तेल डालकर अच्छे से पकने दें।इसके लिए आपको एक पन्नी लेनी है।फिर इसपर चंदिया को घोल लेना है।इसे आपको कॉटन के कपड़े पर रखना है और पन्नी को ऊपर से ढक्कर अच्छे से टिक्की के शेप में फैलाना है।फिर इसे तेल में डालना है।इसके बाद इसे अच्छे से सेकना है। जब ये गुलाबी हो जाए तो इसे बाहर निकाल लें।कढ़ाई के साथ गैस पर गर्म पानी भी कर लें।जब बन जाएं तो इसे गर्म पानी में डालें और सॉफ्ट होने दें।इसके बाद इसे निकालें अच्छे से पानी को निचोड़ें और प्लेट में रखें।फिर इसमें ऊपर दही डालें, मीठी चटनी, हरी चटनी, थोड़ी सी लाल मिर्च और जीरा पाउडर डालें।इसके बाद अनार और अदरक के लच्छे डालकर इसे सर्व करें।इसे खाने के बाद आप दही वड़ों का स्वाद भूल जाएंगे। साथ ही, इसे घर पर जरूर ट्राई करें।