हलवा जाएंगे भूल…मूंगदाल की क्रीमी खीर बनाएं, मुंह में घुल जाएगा स्वाद

मूंग दाल ज्यादातर लोग तब बनाकर खाते हैं जब उन्हें अपने पेट को रिलैक्स देना हो, लेकिन डेजर्ट्स और मिठाइयों के लिए भी ये दाल एक दम परफेक्ट रहती है. आपने इस दाल का हलवा तो कई बार बनाया होगा, लेकिन एक बार आप उसकी खीर बनाकर ट्राई करें. खास मौके पर आप जब इसे सर्व करेंगे तो हर कोई आपकी तारीफ करता नजर आएगा. इस वक्त गणेश उत्सव चल रहा है. आप चाहे तो इस दौरान भी ये मूंग दाल की खीर बना सकते हैं. इस आर्टिकल में पूरी स्टेप बाय स्टेप रेसिपी दी गई है.मूंग दाल की ये रेसिपी भूपी किचन से शेयर की गई है, जिसे शेफ भूपेंद्र सिंह रावत चलाते हैं. वो एक प्रोफेशनल शेफ होने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी एक से बढ़कर पारंपरिक और यूनिक स्वाद वाली रेसिपीज शेयर करते रहते हैं. आज उनके स्वाद के खजाने में से उन्होंने मूंग दाल की खीर बनाने का तरीका साझा किया है.

खीर के इनग्रेडिएंट्स करें नोट
आधा कप मूंग दाल (बिना छिलके वाली)
2 चम्मच देसी घी (दाल भूनने के लिए)
1 लीटर फुल फैट दूध
8-10 केसर के धागे
50 ग्राम मिल्क मेड
देसी खांड (स्वाद के मुताबिक मिठास के लिए)
10-12 बादाम (काट लें या दरदरा कूट लें)
10-12 काजू (छोटे टुकड़ों में काट लें)

कैसे बनाएं मूंग दाल की खीर?
अगर आपको खीर बनानी हो तो मूंग दाल को भिगोना जरूरी होता है, इसलिए इसे बीनकर दो पानी से धोने के बाद कुछ घंटे भिगोकर रख दें.
दाल को पानी से निकालकर अच्छी तरह से छान लें ताकि पानी पूरी तरह से अलग हो जाए.
अब एक पैन में दो चम्मच देसी घी को गर्म करें. इसके बाद दाल को इसमें डालकर अच्छी तरह से भूनें, जब तक कि खुशबू न आने लगे.
दाल जब भुन जाए तो इसमें दूध एड कर दें और हल्की आंच पर बीच-बीच में कलछी से चलाते हुए पकाते रहें. इसी दौरान केसर के धागे भी एड कर दें.
जब दाल गल जाए तो इसमें मिल्क मेड एड करें. ये खीर को एक क्रीमी टच देगा और मिठास भी एड करेगा.
अब एक मोटी तली का पैन गर्म करें और देसी खांड डालकर हल्की आंच पर कैरेमलाइज कर लें. इससे खीर को रिच टेस्ट मिलता है.
कैरेमलाइज खांड को उबलती हुई खीर में डालें और कलछी से चला दें. इसमें एक बढ़िया गाढ़ापन आ जाना चाहिए.
सबसे लास्ट में खीर में बादाम-काजू डालें और मिक्स करें. इस तरह से स्वादिष्ट दाल वाली खीर बनाकर तैयार हो जाएगी.