चॉकलेट से लेकर मावा तक…गणेश उत्सव में बनाएं पांच तरह के मोदक
14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के साथ ही 10 दिनों का गणपति उत्सव शुरू हो जाएगा. इस दौरान आप गणपति बप्पा को अलग-अलग तरह के मोदक का भोग लगा सकते हैं. तो चलिए देख लेते हैं.
14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के साथ ही 10 दिनों का गणपति उत्सव शुरू हो जाएगा. इस दौरान आप गणपति बप्पा को अलग-अलग तरह के मोदक का भोग लगा सकते हैं. तो चलिए देख लेते हैं.
गणपति उत्सव में आप पारंपरिक रूप से महाराष्ट्र में बनने वाले उकडीचे मोदक (Ukadiche Modak) जरूर चढ़ाएं. इसे बनाने के लिए ऊपर की लेयर को चावल के आटे से बनाया जाता है. इसके अंदर गुड़ और कद्दूकस किए गए नारियल-खसखस की फिलिंग भरी जाती है. इसमें मिठास भरपूर होने के साथ बिल्कुल हल्का सा नमक का स्वाद भी होता है.
आप मोदक को पान का ट्विस्ट भी दे सकते हैं. दरअसल आप ट्रेडिशनल मोदक का आटा तैयार करके. इसमें गुलकंद सौंफ, नारियल का चूरा, टूटी-फ्रूटी और बारीक कटे या क्रश किए पान की स्टफिंग भरें. इसके बाद इसे अच्छी तरह से स्टीम कर लें, कुछ लोग इसे मावा के साथ भी तैयार करते हैं.