नवरात्रि व्रत के दौरान साबूदाने की खिचड़ी के बजाय बनाएं ये टेस्टी लौकी के पकोड़े, स्वाद ऐसा की बार-बार खाने का करेगा मन
नवरात्रि शुरू हो गई है और इस साल नवरात्रि पर अधिकतर महिलाएं नौ दिनों तक व्रत रखती हैं, लेकिन व्रत के दौरान साबूदाने की खिचड़ी खाकर कुछ महिलाएं बोर होने लगते हैं। अगर आप भी एक जैसे साबूदाने की खिचड़ी या साबूदाने के पकोड़े खाकर बोर हो गई हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको टेस्टी लौकी के पकोड़े बनाना बताएंगे। आप इस आसान रेसिपी को फॉलो कर घर पर लौकी से पकोड़े बना सकती हैं।

लौकी से पकोड़ा बनाने के लिए सामग्री -
कद्दूकस की हुई लौकी
सेंधा नमक
काली मिर्च पाउडर
बारीक कटी हरी मिर्च
घी
लौकी से पकोड़े बनाने का तरीका -
नवरात्रि के दौरान अगर आपका भी व्रत है और आप लौकी के पकोड़े बनाने को सोच रही हैं, तो आप इन आसान टिप्स की मदद से टेस्टी पकोड़े बना सकती हैं।
इसके लिए सबसे पहले आपको एक बड़े कटोरे में कद्दूकस की हुई लौकी और उसमें थोड़ा सेंधा नमक, काली मिर्च और थोड़ी हरी मिर्च मिला दे।
अब थोड़ा पानी ले और बटर को मिक्सकर ले। ध्यान रहे आपको ज्यादा पानी नहीं लेना है, क्योंकि लौकी में पहले से ही पानी जमा होता है।
इस मिश्रण को तैयार करने के बाद आप गैस पर एक कड़ाही में थोड़ा तेल या घी गरम रख दे, ताकि आप पकोड़े को अच्छी तरह तल सकें।
इसके बाद जब घी गर्म हो जाए, तो मिश्रण की छोटी-छोटी टिक्की बनाकर उसे घी में तल लें।
इसके अलावा जब भी आप लौकी से पकौड़े बनाए, तो लौकी को निचोड़कर उसका रस निकाल लें। उसके बाद टिक्की बना सकती है।
टिक्की बनाने के तुरंत बाद आप उसे तेल या घी में तल ले। ताकि यह अच्छी कुरकुरी बन सके। इन सभी टिप्स की मदद से आप आसानी से लौकी के पकोड़े बना सकती हैं और नवरात्रि में इन्हें खा सकती है।