डोसा, इडली, टोस्ट सब बनेंगे टेस्टी…बनाकर रख लें ये ड्राई चटनी, शेफ की रेसिपी

पोडी ये दक्षिण भारत में पारंपरिक रूप से बनने वाली ड्राई चटनी या पाउडर होता है, जिसे मुगलई पोड़ी या फिर गन पाउडर के नाम से भी जाना जाता है. लोग इसे एक बार बनाकर रख लेते हैं और लंबे समय तक इसका यूज खाने में किया जा सकता है. गरमा गरम चावलों में पोडी और देसी घी का स्वाद जबरदस्त लगता है. शेफ पंकज भदौरिया ने इसकी रेसिपी शेयर की है. उन्होंने कैप्शन में बताया कि यह चटनी पोडी इतनी जबरदस्त है बहुत ही जबरदस्त स्वादिष्ट है.

इस पाउडर को बनाकर स्टोर कर लें और इसे आप डोसा, इडली, टोस्ट, पोहा और यहां तक कि सब्जी में भी मिलाकर खा सकते हैं. सबसे अच्छी बात है कि ये लंबे समय तक खराब नहीं होती है तो बार-बार बनाने का झंझट भी नहीं रहता है. तो चलिए देख लेते हैं ड्राई चटनी पोडी की रेसिपी. अगर आपके बच्चे घर से दूर रहते हैं जैसे हॉस्टल या जॉब के लिए पीजी में तो आप उनको भी ये ड्राई चटनी बनाकर दे सकते हैं.

रेसिपी की डिटेल
ड्राई चटनी (पोडी साउथ इंडियन रेसिपी)
तैयारी का समय: 10 मिनट
पकाने का समय: 15 मिनट
इनग्रेडिएंट्स कर लें नोट
1 कप चना दाल
¼ कप उड़द दाल
¼ कप मूंगफली
2 बड़े चम्मच सूखा नारियल
1 बड़ा चम्मच तेल
4-5 कश्मीरी साबुत लाल मिर्च
¼ कप तिल
10-15 करी पत्ते
¼ कप छिला हुआ लहसुन
2 बड़े चम्मच चीनी
¼ कप कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
पोडी बनाने का तरीका
सबसे पहले धीमी आंच पर चना दाल, उड़द दाल और मूंगफली को सुनहरा और खुशबूदार होने तक एक साथ भूनें.
जब दाल, मूंगफली भुन जाए तो इस मिश्रण को प्लेट में निकाल लें और पूरी तरह ठंडा होने दें.
एक पैन में तेल गरम करें और लहसुन को भूनें, फिर इसमें तिल, लाल मिर्च और करी पत्ते डालें.
ये सारी चीजें भी धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक करी पत्ते पूरी तरह कुरकुरे न हो जाएं.
जब मसाले भुन जाएं तो आंच बंद कर दें, अब उसमें सूखा नारियल डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
जब मसाले और दाले, मूंगफली सब ठंडी हो जाएं तो इसे एक मिक्सर जार में डालें. इसमें चीनी, नमक और लाल मिर्च पाउडर के साथ ब्लेंड कर लें.

3 महीने खराब नहीं होगी पोड़ी
इस चटनी को आप एक साफ एयरटाइट कंटेनर में भरकर स्टोर करें और और अलग-अलग व्यंजनों में डालकर इसका स्वाद एंजॉय करें. ये चटनी सूखी होती है और इसलिए लगभग 3 महीन तक भी खराब नहीं होती है. बोरिंग खाने में भी सौंधा और चटपटा स्वाद लाना हो तो बस थोड़ी सी पोड़ी को स्प्रिंकलर कर लें.