गर्मियों में खट्टा हो जाता है दही? 5 रुपये वाला यह सफेद पाउडर लंबे वक्त तक रखेगा ताजा
गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। इस भीषण गर्मी के मौसम में धूप और तपन से लोग परेशान हैं। दोपहर में तो घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। किचन में पड़ी चीजों को अगर फ्रिज में ना रखा जाए, तो वो खराब होने लगती है। भीषण गर्मी के कारण खाने-पीने की बहुत सी चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं। तापमान बढ़ने पर नमी वाली चीजों पर बैक्टीरिया ज्यादा पनपते हैं। इसकी वजह से डेयरी प्रोडक्ट्स तेजी से खराब होने लगते हैं। इससे दूध और दही खट्टे पड़ने लगते हैं।खट्टी दही खाना हर किसी को पसंद नहीं होता। गर्मियां बढ़ने से दही में खटास बढ़ जाती है। ऐसे में दही को स्टोर करने से लेकर उसे जमाने तक खास ख्याल रखना पड़ता है, लेकिन अगर आपका भी दही बहुत ज्यादा खट्टा हो जाता है, तो आप एक सफेद चीज की मदद से इसे खट्टा होने से रोक सकते हैं। आइए जानें, गर्मियों में दही को खट्टा होने से कैसे रोकें?

सफेद पाउडर वाला हैक
एक सफेद पाउडर की मदद से आप दही को खट्टा होने से रोक सकते हैं। यह सफेद पाउडर नमक है। दही में अगर आप नमक मिलाते हैं, तो इससे स्वाद तो बढ़ता ही है, साथ ही इससे दही खराब और खट्टा होने से भी बचता है। दरअसल, नमक के प्रिजरवेटिव के तौर पर काम करता है। दही में नमक मिलाने से उसमें बैक्टीरिया की ग्रोथ रुक जाती है। हालांकि, आपको दही में नमक का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना। थोड़ा-सा नमक मिलाने से भी आपका दही खट्टा होने से बच सकता है।
गर्मियों में दही खराब क्यों होता है?
गर्मी के मौसम में दही में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इससे दही जल्दी खराब और खट्टा हो जाता है। ऐसे में उसे खराब होने से बचाने के लिए दही को जमने के तुरंत बाद फ्रिज में डाल दें। दही जमाने के लिए ग्लास और सिरैमिक कंटेनर सबसे अच्छे माने जाते हैं।
दही किस वक्त जमाना चाहिए?
अगर आपका दही ज्यादा खट्टा हो जाता है, तो इसके पीछे उसे जमाने का समय भी हो सकता है। अगर आप गलत समय पर दही जमाते हैं, तो सही से नहीं जमेगा। सुबह के वक्त दही जमाने से वह गाढ़ा नहीं होता। साथ ही पानी भी छोड़ देता है। दही हमेशा रात के वक्त जमाना चाहिए। जमने के बाद दही को तुरंत फ्रिज में डाल दें। इससे दही फ्रेश रहेगा।