पतली बनती है कोल्ड कॉफी? अपनाएं ये 3 ट्रिक्स, मिनटों में मिलेगा कैफे जैसा थिक फ्रॉथ

कैफे जैसी ठंडी और झागदार कोल्ड कॉफी पीने का मजा ही कुछ और है। अक्सर हम घर पर कॉफी बनाते हैं, तो वह पानी की तरह पतली बन जाती है और वैसा परफेक्ट टेक्सचर या झाग नहीं मिल पाता जो बाजार या कैफे में मिलता है। अगर आप से भी रेस्टोरेंट जैसी कॉफी नहीं बन पाती हैं, तो आज के इस लेख में हम आपको 3 ऐसी आसान टिक्र के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी साधारण कॉफी को एकदम रिच और क्रीमी बना देंगी। इसकी खास बात यह है कि आपको किसी प्रकार के महंगे उपकरण की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

झाग वाली कोल्ड कॉफी बनाते समय फॉलो करें ये 3 ट्रिक्स

हम में से अधिकतर लोगों की शिकायत रहती है कि कितनी भी कोशिश कर लो हमारी कोल्ड कॉफी में बाजार जैसा झाग नहीं बनती है। गिलास या कप में पलटते ही वह पतला और बेकार सा दिखने लगती है। अगर आप भी इस दिक्कत से परेशान हैं, तो नीचे बताए गए 3 तरीके आजमाएं।

1. सही मात्रा में कॉफी और चीनी का इस्तेमाल करें

घर पर पतली कॉफी बनने का सबसे बड़ा कारण यह होता है कि हम उसमें कॉफी और चीनी की मात्रा बहुत कम रखते हैं। यही सबसे बड़ी गलती होती है। कैफे जैसी थिकनेस के लिए आपको एक कप दूध में कम से कम 1 से 2 चम्मच कॉफी पाउडर और अपनी जरूरत के हिसाब से चीनी का इस्तेमाल करें।

अगर आप ब्लेंडर में कॉफी बना रही हैं, तो थोड़े से गुनगुने पानी में कॉफी और चीनी को पहले अच्छी तरह घोल लें। इससे कॉफी का स्वाद भी बढ़ता है और जब आप इसे दूध और बर्फ के साथ फेंटते हैं, तो यह बहुत ही शानदार और गाढ़ा झाग देती है।

2. आइस क्यूब्स और ठंडे दूध का सही तालमेल

कोल्ड कॉफी का तापमान और उसमें डाली जाने वाली बर्फ पर खास ध्यान देने जरूरत होती है। अगर इस दौरान गलती हुई तो कॉफी का स्वाद और टेक्सचर दोनों खराब हो सकता है। कई लोग नॉर्मल दूध में बर्फ मिला देते हैं जिससे कॉफी पतली हो जाती है। हमेशा एकदम चिल्ड दूध का इस्तेमाल करें।

इसके अलावा, ब्लेंड करते समय कॉफी में 4 से 5 आइस क्यूब्स जरूर डालें। जब बर्फ मिक्सी में पिसती है, तो वह कॉफी को नेचुरल तरीके से क्रीमी और थिक बनाती है। आप चाहें तो गाढ़ेपन के लिए थोड़ा सा मलाईदार दूध या वनीला आइसक्रीम का एक स्कूप भी मिला सकते हैं।

3. मिक्सी या ब्लेंडर का सही तरीके से इस्तेमाल करें

हाथ से फेंटने के मुकाबले मिक्सी या हैंड ब्लेंडर से बनी कोल्ड कॉफी ज्यादा झागदार और गाढ़ी होती है। सभी सामग्रियों (दूध, कॉफी, चीनी और बर्फ) को एक साथ मिक्सी के जार में डालें और हाई स्पीड पर लगभग 1 से 2 मिनट तक लगातार चलाएं।

मिक्सी की तेज स्पीड के कारण हवा कॉफी के अंदर ट्रैप हो जाती है, जिससे ऊपर एक बहुत ही थिक और फ्लफी फ्रॉथ यानी की परत बन जाती है। सर्व करते समय गिलास के किनारों पर चॉकलेट सिरप लगाएं और ऊपर से तैयार झाग डालें, आपकी कैफे स्टाइल कोल्ड कॉफी तैयार है।