Besan Dubki Recipe: जब न समझ आए क्या पकाएं, तब बनाएं राजस्थानी बेसन डुबकी

सुबह हो या फिर शाम का खाना, महिलाओं का आधा समय यह सोचने में ही निकल जाता है कि आज खाने में क्या नया बनाया जाए? हालांकि, यह दिक्कत तब और ज्यादा होती है, जब फ्रिज में या फिर किचन में सब्जियां खत्म हो जाती हैं। अगर आपको भी समझ नहीं आ रहा है कि आज क्या बनाएं, जो सबको पसंद आए, तो आप एक बार राजस्थान की मशहूर रेसिपी बेसन डुबकी बना सकती हैं। खासकर अगर घर के लोग रोज की दाल-सब्जी से बोर हो चुके हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट है। नीचे लेख में पढ़ें राजस्थानी स्टाइल बेसन डुबकी बनाने की आसान विधि।

 

सुबह हो या फिर शाम का खाना, महिलाओं का आधा समय यह सोचने में ही निकल जाता है कि आज खाने में क्या नया बनाया जाए? हालांकि, यह दिक्कत तब और ज्यादा होती है, जब फ्रिज में या फिर किचन में सब्जियां खत्म हो जाती हैं। अगर आपको भी समझ नहीं आ रहा है कि आज क्या बनाएं, जो सबको पसंद आए, तो आप एक बार राजस्थान की मशहूर रेसिपी बेसन डुबकी बना सकती हैं। खासकर अगर घर के लोग रोज की दाल-सब्जी से बोर हो चुके हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट है। नीचे लेख में पढ़ें राजस्थानी स्टाइल बेसन डुबकी बनाने की आसान विधि।

सामग्री 
4 बड़े चम्मच- तेल
1 बड़ा- प्याज
10-12- लहसुन की कलियां
1 इंच- अदरक
2- हरी मिर्च
2- बड़े टमाटर
1 छोटा चम्मच- नमक
जरूरत के अनुसार- पानी
1/2 कप- बेसन
250 ग्राम- दही
1 छोटा चम्मच- देसी घी
2 चुटकी- हींग
1 1/2 छोटा चम्मच- कसूरी मेथी
1/4 छोटा चम्मच- अजवाइन
2 छोटा चम्मच- धनिया की डंठल
1 1/2 छोटा चम्मच- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच- हल्दी पाउडर
2 1/2 छोटा चम्मच- धनिया पाउडर
50 ग्राम-धनिया की पत्तियां
1/4 छोटा चम्मच- भुना जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच गरम मसाला
1/2 छोटा चम्मच- राई (सरसों के दाने)
1/2 छोटा चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच- जीरा

बेसन डुबकी बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन करें और कड़ाही को गर्म करके इसमें 1 चम्मच सरसों का तेल डालें। तेल गर्म होने के बाद इसमें 1 कटा हुआ प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।अब इसमें लहसुन की कलियां, 1 इंच अदरक और 2 हरी मिर्च डालें। अच्छे से भूनने के बाद इसमें 3 मीडियम साइज के टमाटर, धनिए के डंठल, आधा छोटा चम्मच नमक और थोड़ा सा पानी डालकर चलाते हुए पकाएं।जब सभी चीजें गल जाएं, तो गैस बंद कर दें और थोड़ा सा पानी डालकर कड़ाही पर लगे मसाले को टमाटर में अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद 3/4 कप बेसन, 2 चम्मच दही, 1 चम्मच देसी घी, थोड़ी सी कसूरी मेथी, 1/4 टीस्पून अजवाइन और 1 चम्मच कुटा हुआ खड़ा धनिया डालें।फिर इसमें 1/2 चम्मच लाल मिर्च, एक चुटकी हल्दी, 1/2 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच नमक और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर इन सारी चीजों को मिलाएं।अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं।बैटर बनने के बाद इसे 60 सेकंड तक लगातार चलाएं और 10 मिनट के लिए ढककर रख दें। इसके बाद 200 ग्राम दही लें और इसमें 1 टी स्पून बेसन डालकर मिलाएं। ध्यान रहे कि एक भी गुठली न रहे।फिर थोड़ा सा पानी डालकर इसे पतला कर लें। ये सारी चीजें तैयार करने के बाद, टमाटर वाले मिश्रण को मिक्सर में डालकर पीस लें। अब गैस ऑन करके कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। इसके बाद इसमें 1 चुटकी हींग, 1 छोटा चम्मच जीरा, आधा चम्मच राई और टमाटर का पेस्ट डालकर अच्छे से भूनें।
3-4 मिनट बाद इसमें 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च, 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, 2 चम्मच धनिया पाउडर और थोड़ा सा भुना हुआ जीरा पाउडर डालें। 7-8 मिनट बाद जब मसाले से तेल अलग होने लगे, तब थोड़ा सा नमक डालें और गैस बंद कर दें।अब तैयार किया गया दही डालकर लगातार चलाएं। 2 मिनट बाद गैस को ऑन करें, जब दही में उबाल आ जाए, तो इसे ढककर 5 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर पकाएं। इसके बाद इसमें आधा लीटर पानी डालें और गैस की फ्लेम तेज कर दें।जब इसमें उबाल आ जाए, तो तैयार किए गए बैटर को लेकर ग्रेवी में छोटी-छोटी पकौड़ियों की तरह बॉल डालें। 4-5 मिनट ढककर पकाने के बाद इसमें कसूरी मेथी और हरा धनिया डालकर गैस को बंद कर दें।राजस्थानी बेसन डुबकी बनकर तैयार है। इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए ऊपर से थोड़ी क्रीम डाल सकती हैं। अब इसे चावल, रोटी या पराठे के साथ गरमा-गरम सर्व करें।

बेसन डुबकी में राजस्थान के खाने वाला स्वाद लाने के लिए इसे बनाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। नीचे प्वाइंट में समझें-

इसे बनाते समय सभी मसालों को ध्यान से मिलाएं।
डुबकी बनाने के बैटर में गांठे न पड़ें।
मसालों को तेल छोड़ने तक लगातार चलाते हुए पकाएं।
मसाला पकाने के बाद जब इसमें दही डालें, तो लगातार चलाते रहें।
दही में जब 3-4 उबाल आ जाए, तो तब ही गैस की फ्लेम ऑन करें।