रोज सादे चावल खा-खाकर हो गई हैं बोर? लंच में ट्राई करें झटपट बनने वाले लौकी राइस
रोज-रोज वही सादे चावल, दाल-चावल या फ्राइड राइस खाकर अगर आपका मन भर गया है और आप कुछ नया, टेस्टी और हेल्दी ट्राई करना चाहती हैं, तो लौकी राइस एक बेहतरीन ऑप्शन है। अक्सर बच्चे और बड़े लौकी की सब्जी देखकर मुंह बनाने लगते हैं, लेकिन जब आप इसे चावल के साथ एक नए ट्विस्ट में बनाएंगी, तो सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे। यह रेसिपी न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट है, बल्कि गर्मियों और मानसून के मौसम में पेट के लिए बहुत हल्की और फायदेमंद भी है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह डिश लंच के लिए एकदम परफेक्ट है और बहुत ही कम समय में झटपट बनकर तैयार हो जाती है। अगर आप भी इस डिश को बनाना चाहती हैं, नीचे लेख में पढ़ें आसान रेसिपी-

लौकी राइस बनाने की रेसिपी
लौकी राइस बनाने के लिए सबसे पहले कुकर में दो चम्मच तेल या घी गर्म करें।
तेल गर्म होने के बाद उसमें जीरा और हींग डालें।
जीरा जब चटकने लगे, तो इसके बाद इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकेंड्स के लिए भूनें।
अब कुकर में कटा हुआ प्याज डालें और उसे हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
इसके बाद टमाटर डालें और उनके सॉफ्ट होने तक पकाएं।
फिर जब टमाटर गल जाएं, तो इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मसालों को अच्छी तरह मिला लें।
मसाला भुन जाने के बाद इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालें और 2 मिनट तक चलाएं।
इसके बाद भीगे हुए चावलों का पानी छानकर उन्हें कुकर में डाल दें।
चावल और लौकी को हल्के हाथों से मिलाएं ताकि चावल के दाने टूटें नहीं।
अब इसमें लगभग पौने दो कप पानी डालें और कुकर का ढक्कन बंद कर दें।
इसके बाद तेज आंच आने पर 2 सीटी आने दें।
प्रेशर कुकर की गैस जब निकल जाए, तो ढक्कन खोलें।
अब आपके गरमा-गरम, खिले-खिले लौकी राइस तैयार हैं।
लौकी राइस परोसने का तरीका
लौकी राइस के ऊपर बारीक कटा हुआ हरा धनिया और एक चम्मच देसी घी डालें, इससे इसकी खुशबू और स्वाद दोगुना हो जाता है।
आप इसे ठंडे-ठंडे बूंदी के रायते, खीरे के सलाद, आम के अचार या पापड़ के साथ लंच में सर्व कर सकती हैं।