टमाटर महंगे होते ही अपनाएं ये पल्प स्टोरेज हैक, हफ्ते तक नहीं होगा खराब

टमाटर आजकल इतने महंगे हो गए हैं कि हर दिन सब्जी में डालने से पहले एक बार सोचना पड़ रहा है। टमाटर का यूज लगभग हर सब्जी में होता है। यह दाल, सब्जी, ग्रेवी और चटनी से लेकर कई दूसरी चीजों में डाला जाता है। ऐसे में हर 3 दिन बाद टमाटर खरीदना भारी पड़ जाएगा, इसलिए लोग दूसरे ऑप्शन खोज रहे हैं। अगर आप भी हर दिन सब्जी में टमाटर डालती हैं और बढ़ती कीमतों ने बजट बिगाड़ दिया है, तो कुछ आसान तरीके काम आ सकते हैं। आप टमाटर पल्प स्टोर करके कई दिनों तक चला सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पल्प स्टोरेज के कुछ आसान हेक्स विस्तार से बताएंगे।

टमाटर की प्यूरी बनाकर स्टोर करें

इसे स्टोर करने के लिए आपको सही कांच की बोतल की जरूरत होगी हो, क्योंकि अगर इसे सही तरीके से स्टोर नहीं किया जाए, तो यह खराब हो जाएगी। प्यूरी बनाकर स्टोर करने का फायदा यह है कि रोज-रोज टमाटर काटने की झंझट नहीं होगी, 2 चम्मच प्यूरी का यूज करके भी आप सब्जी बना लेंगी।

कैसे स्टोर करें?

इसके लिए सबसे पहले टमाटर अच्छी तरह धोकर साफ कपड़े से सुखा लें।
अब इसे काटें और मिक्सर में पीसकर बारीक पीस लें।
चाहें तो आप प्यूरी को छानकर बीज और छिलके अलग कर सकती हैं।
इसके बादप्यूरी को साफ और सूखे एयरटाइट कंटेनर में भरें।
ध्यान रखें कि डिब्बे को पूरी तरह ऊपर तक न भरें, ऊपर थोड़ा स्पेस छोड़ दें।
इसके बाद डिब्बा बंद करके फ्रिज में रख दें।
ध्यान रखें कि जब भी यूज करें, तो जरूरत के हिसाब से साफ और सूखा चम्मच ही इस्तेमाल करें।

टमाटर प्यूरी पकाकर स्टोर करें

अगर रोज ग्रेवी के झंझट से बचना है, तो यह तरीका भी बेस्ट है। बस ध्यान रखें कि इसें आपको मसाले या प्याज-लहसून नहीं डालना है। इसके लिए आपको टमाटर की प्यूरी को हल्का पकाकर रखना होगा, ताकि जब भी जरूरत हो आप आसानी से यूज कर सकें।

कैसे स्टोर करें?

इसके लिए सबसे पहले टमाटर को धोकर काट लें और मिक्सर में पीस लें।
अब प्यूरी को पैन में डालकर अच्छी तरह से गर्म करें।
आपको प्यूरी को तब तक पकाना है, जब तब कच्चे टमाटर की गंध कम नहीं होती।
अब प्यूरी को पूरी तरह ठंडा होने दें।
फिर साफ, सूखे और एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें।

निष्कर्ष- इस तरह से स्टोर करने का फायदा यह है कि आप जरूरत के हिसाब से टमाटर का यूज कर पाती हैं। अगर आपको केवल थोड़ा सा पेस्ट यूज करना है, तो आप 1 या 2 चम्मच निकालकर यूज कर लेंगी।