Navratri Special : व्रत में एनर्जी से भरपूर रखता है बनाना-वॉलनट लस्सी, जानिए रेसिपी 

नवरात्रि के पावन पर्व का शुभारंभ हो गया है।  9 दिनों तक भक्त मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा उपासना करने के साथ-साथ व्रत भी रखते हैं। कई लोग उपवास के दौरान किसी भी चीज का सेवन नहीं करते, वहीं कुछ लोग फलाहार लेते हैं। ज्यादातर लोग अन्न न खाते हुए फल, उबली सब्जियां, कुट्टू, दूध-दही आदि का व्रत के दौरान सेवन कर लेते हैं। आज हम आपको दही और केले से बनी लस्सी की रेसिपी बताने जा रहे हैं।  बनाना-वॉलनट लस्सी से आप दिनभर ऊर्जा से भरपूर रह सकते हैं।  ऐसे आपकी हेल्थ भी ठीक रहेगी। इसे बनाना बहुत आसान है। जानिए, बनाना-वॉलनट की रेसिपी

सामग्री 
2 कप दही
एक केला
4-5 अखरोट
2-3 काजू
2 चम्मच शहद

विधि 
बनाना-वॉलनट लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले केला लें और छील कर 3-4 टुकड़ों में काट लें।  अब मिक्सर में दही, केला, अखरोट, काजू और शहद लें। इन सभी चीजों को अच्छे से पीस लें। गाढ़ी लस्सी को थोड़ा पतला करने के लिए आप इसमें थोड़ा पानी मिला सकते हैं।  इसे गिलास में निकालें। इसके ऊपर केसर, बारीक कटे काजू-बादाम भी डाल सकते हैं।  आप इसमें इलायची पाउडर और गुलाब जल भी मिला सकते हैं। कई लोग इसमें खसखस भी डालना पसंद करते हैं। आप लस्सी सर्व करते टाइम बनाना की स्लाइस को सजा भी सकते हैं।  अगर आपका व्रत नहीं है तो भी आप इसे पी सकते हैं।