रात में शरीर में नजर आएं ये लक्षण तो समझ लीजिए फैटी हो गया है आपका लिवर

फैटी लिवर आजकल काफी आम हो गया है। एक समय तक ज्यादातर लोगों को ऐसा लगता था कि फैटी लिवर या लिवर से जुड़ी कोई भी बीमारी एल्कोहल के सेवन के कारण होती है। लेकिन, आज के समय में नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर के मामले भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसके पीछे गलत खान-पान और अनियमित जीवनशैली है। फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने के लिए सबसे जरूरी खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव है। इसके शुरुआती लक्षणों को समझना भी बहुत जरूरी है। अगर फैटी लिवर के शुरुआत लक्षणों को आप नहीं पहचान पाती हैं और दिक्कत बढ़ जाती है, तो लिवर पूरी तरह डैमेज हो सकता है। फैटी लिवर के कुछ लक्षण रात के वक्त अधिक परेशान करते हैं और आप इन्हें आसानी से पकड़ सकती हैं। फैटी लिवर के कौन-से लक्षण रात के वक्त ज्यादा नजर आते हैं, चलिए जानते हैं। 

शरीर में रात के वक्त नजर आते हैं फैटी लिवर के ये लक्षण

अगर आपको रात में नींद आने में मुश्किल होती है या नींद बार-बार टूटती है, तो यह लिवर के फैटी होने का संकेत है। लिवर में सूजन के कारण, शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं और इसकी वजह से नींद आने में मुश्किल आती है।
फैटी लिवर के कारण रात को पसीना अधिक आ सकता है। जब लिवर ठीक से काम नहीं करता है, शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं तो शरीर के तापमान पर इसका असर होता है।
लिवर फैटी होने पर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मुश्किल आती है और खास को रात के वक्त यह दिक्कत बढ़ सकती है। ऐसे में नींद आने में मुश्किल होती है और यूरिन भी बार-बार आ सकता है।
लिवर के फैटी होने पर आपको रात के वक्त पेट में भारीपन महसूस हो सकता है। अगर आपको रात के वक्त पेट में फूलापन या दर्द हो, तो इसे भी नजरअंदाज न करें।
फैटी लिवर के कारण स्किन पर रैशेज होने लगते हैं क्योंकि बाइल जूस के फ्लो पर असर होता है। खासकर, रात के वक्त अगर आपको स्किन पर एलर्जी और रैशेज महसूस हों, तो समझ लीजिए कि आपका लिवर फैटी हो गया है।