हॉट योगा से फ्लोटिंग तक…5 योग के तरीके जिनके बारे में बहुत कम लोग हैं जानते?
21 जून को हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सेलिब्रेट किया जाता है. ये दिन हमें योग की महत्वता के बारे में बताता है, कि कैसे आप रोजाना बस कुछ मिनट योग करके स्वस्थ रह सकते हैं. इस आर्टिकल में हम योग करने के 5 ऐसे तरीकों के बारे में जानेंगे जिनके बारे में कम ही लोगों को पता होता है.

हॉट योगा: जैसा इसका नाम है ये योग करने का ठीक वैसा ही तरीका है. इसमें योगाभ्यास को 38 से 40 डिग्री टेम्परेचर वाले रूम में किया जाता है, जिससे मसल्स की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ने के साथ ही कैलोरी तेजी से बर्न होती है और शरीर से पसीने के साथ टॉक्सिन बाहर निकलते हैं.
एरियल योगा:योग करने के इस तरीके के बारे में कुछ लोगों को पता होता है, क्योंकि कई सेलिब्रिटी भी इसे फॉलो करते हैं. इसमें पारंपरिक योगासनों को हवा में लटकते हुए किया जाता है. बॉडी को सपोर्ट करने के लिए (हम्मॉक) का यूज करते हैं जो एक तरह का झूला होता है. इसमें योगासनों को गुरुत्वाकर्षण के विरुद्ध किया जात है, जिससे बैलेंस बनाने से लेकर शरीर की स्ट्रेंथ बढ़ाने तक में मदद मिलती है.