क्या आप भी ये 4 सब्जियां कच्ची खाती हैं? सेहत को हो सकता है नुकसान
हेल्दी रहने के लिए मौसमी सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है। इसलिए, शिमला मिर्च, ब्रोकोली और अन्य कई सब्जियों को सलाद या अन्य रूपों में कच्चा खाना पसंद करते हैं। कई महिलाओं का मानना है कि सब्जियों को कच्चा खाने से पोषक तत्व अच्छी तरह से मिलते हैं, लेकिन यह हर सब्जी के लिए सही नहीं है। कुछ सब्जियां ऐसी होती है, जिन्हें हल्का पकाकर खाने से उनका पाचन अच्छी तरह से होता है, पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ सकता है और फूड सेफ्टी से जुड़े खतरे भी कम हो सकते हैं। आइए ऐसी ही 4 सब्जियों के बारे में जानते हैं, जिन्हें आपको कच्चा खाने की बजाय हमेशा हल्का पकाकर ही खाना चाहिए।

पत्तागोभी और फूलगोभी
कुछ महिलाएं पत्तागोभी और फूलगोभी को कच्चा ही खा लेती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि कच्चा खाने से पहले अच्छी तरह साफ करना जरूरी है। इनमें कभी-कभी छोटे कीड़े या बैक्टीरिया होते हैं। इसके अलावा, कच्ची क्रूसिफेरस सब्जियां को खाने से कुछ महिलाओं को गैस, ब्लोटिंग और डाइजेश से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए, इन्हें हल्का पकाकर खाना ही अच्छा होता है।
ब्रोकोली
ब्रोकोली पोषक तत्वों से भरपूर होती है, लेकिन इसे भी कभी कच्चा नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इन्हें हल्की स्टीमिंग या पकाने से पचाना आसान होता है।
शिमला मिर्च
अक्सर हम शिमला मिर्च को पिज्जा टॉपिंग या सैंडविच में मिलाकर कच्चा ही खा लेते हैं। क्या आप जानती हैं कि शिमला मिर्च के ऊपरी हिस्से और बीजों के आसपास धूल, गंदगी, कीटनाशकों के अवशेष और सूक्ष्म जीव जमा होते हैं। इसलिए, इसे अच्छी तरह धोने के बाद हल्का पकाकर खाना ज्यादा सुरक्षित होता है।
पालक
बहुत से लोग रोजाना सलाद या जूस में कच्चे पालक का सेवन करते हैं। क्या आप जानती है कि पालक में ऑक्सालेट्स पाए जाते हैं, जो अधिक मात्रा में कच्चा लेने से कुछ मिनरल्स के अवशोषण को प्रभावित करते हैं। पालक को हल्का पकाकर खाने से ऑक्सालेट्स की मात्रा कम होती है।
सब्जियों को हल्का पकाना क्यों फायदेमंद है?
इन सब्जियों को हल्का पकाने से डाइजेशन सही रहता है, एंटी-न्यूट्रिएंट्स कम होते हैं और भोजन ज्यादा सुरक्षित बन सकता है। हालांकि, ज्यादा पकाने से कुछ पोषक तत्व कम भी हो सकते हैं, इसलिए हल्की स्टीमिंग या कम समय तक पकाना सबसे अच्छा माना जाता है।