मच्छरों ने कर दिया है परेशान? घर पर ही बनाएं मॉस्किटो रिपेलेंट
गर्मियां आते ही मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है. ऐसे में ये न सिर्फ नींद खराब करते हैं बल्कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का भी कारण बनते हैं. हालांकि, बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स से इनसे राहत पा सकते हैं. लेकिन आज हम आपको कुछ नेचुरल चीजों से बनी मॉस्किटो रिपेलेंट्स बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जो मच्छरों को भगाने में कारगार हैं. साथ ही इनका सेहत पर कोई बुरा असर भी नहीं पड़ता है. अक्सर लोग मच्छरों से बचने के लिए बाजार में मिलने वाले कॉइल, स्प्रे या लिक्विड रिपेलेंट का इस्तेमाल करते हैं. ये प्रोडक्ट तुरंत राहत तो देते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह भी हो सकते हैं. खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और एलर्जी से परेशान लोगों के लिए. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं घर ही नेचुरल चीजों से मॉस्किटो रिपेलेंट बनाने का तरीका.

1. नीम और नारियल तेल से बना मॉस्किटो रिपेलेंट
नीम और नायिरल तेल से भी मॉस्किटो रिपेलेंट बना सकते हैं. दरअसल, नीम में नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल और कीट भगाने वाले गुण पाए जाते हैं. ऐसे में ये मच्छरों को भगाने में काफी असरदार होते हैं. इसे बनाना भी काफी आसान है. बस आपको नीम के तेल और नारियल तेल को बराबर मात्रा में लेना है. इन दोनों को मिक्स कर दें. अब इसे एक बोतल में भर लें. रात को सोने से पहले इस मिश्रण को हाथ-पैरों और खुले हिस्सों पर हल्का सा लगा लें. इसकी खुशबू मच्छरों को पास आने से रोकने में मदद करती है और यह त्वचा के लिए भी भी सेफ माना जाता है.
2. कपूर और नारियल तेल वाला रिपेलेंट
कपूर की तेज खुशबू मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती, इसलिए इसका इस्तेमाल भी नेचुरल रिपेलेंट के रूप में किया जा सकता है. इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा सा नारियल तेल लें और उसमें कपूर के कुछ टुकड़े डालकर अच्छी तरह घोल लें. इस मिश्रण को कमरे में रख सकते हैं या हल्का सा शरीर पर भी लगा सकते हैं. इसकी सुगंध कमरे में फैलते ही मच्छर दूर रहने लगते हैं और वातावरण भी ताजा महसूस होता है.
3. लहसुन का स्प्रे रिपेलेंट
लहसुन की गंध भी मच्छरों को दूर रखने में मददगार मानी जाती है. इसके लिए 4 से 5 लहसुन की कलियों को पीसकर पानी में उबाल लें और ठंडा होने के बाद उस पानी को छानकर एक स्प्रे बोतल में भर लें. इस स्प्रे को घर के कोनों, खिड़कियों या दरवाजों के पास छिड़क सकते हैं. इसकी गंध से मच्छर पास आने से बचते हैं और घर में उनकी संख्या कम होने लगती है.