स्पर्म काउंट बढ़ाने में कारगर है तरबूज के बीज, जानें इस्तेमाल का तरीका

गर्मियों में तरबूज का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें 92 प्रतिशत पानी होता है, जिससे यह गर्मियों के दिनों में शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम, कॉपर, सेलेनियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। आमतौर पर हम तरबूज खाते समय, इसके बीज को फेंक देते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि तरबूज के बीज हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं। खासतौर पर पुरुषों के लिए तरबूज के बीज का सेवन बेहद लाभकारी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तरबूज के बीज का सेवन करने से स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद मिलती है।

 तरबूज के बीज के सेवन से होने वाले लाभ 

शोध में पाया गया है कि तरबूज के बीज में ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं को स्पर्म काउंट को बढ़ाने में सहायक होते हैं। तरबूज के बीज का सेवन करने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता में सुधार होता है।

तरबूज के बीज में भरपूर मात्रा में जिंक पाया जाता है। यह पुरुषों के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। शरीर में जिंक की कमी से पुरुषों में बांझपन का खतरा बढ़ता है।

पुरुषों में स्पर्म काउंट की कमी से उनकी प्रजनन क्षमता पर बुरा असर होता है। ऐसे में तरबूज के बीज का सेवन करने से स्पर्म काउंट और क्वालिटी दोनों बढ़ती है।

कैसे करें तरबूज के बीज का सेवन 

तरबूज के बीज का सेवन करने के लिए आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं। इसके अलावा आप इन बीजों को धूप में सुखाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। आप तरबूज के बीजों को स्नैक्स के रूप में भी खा सकते हैं।