रात को खाली पेट सोना है खतरनाक, हो सकती है ये समस्या  

कई लोगों की आदत होती है कि वे रात को इतने ज्यादा थक गए होते हैं कि खाना ही नहीं खाते और भूखे पेट ही सो जाते हैं। कुछ लोग तो जानबूझकर भी ये काम करते हैं ताकि उनका वजन ना बढ़े। आपको हम बता दें कि ये आदत बिल्कुल भी सही नहीं है। भूखे पेट सोने से कई तरह की शारीरिक समस्या होती है। जो आगे जाकर बड़ी समस्या का रूप धारण कर लेती है। आज हम आपको रात में खाना नहीं खाकर सोने से होने वाली समस्यों के बारे में बताएंगे जिससे कि अगर आप में भी ये बुरी आदत है तो आज से ही आप अपनी ये आदत बदल लीजिये। 

मेटाबॉलिज्म होता है प्रभावित
आपको हम बता दें कि यदि आप भूखे पेट सो जाते हैं तो यह आपके मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करने का काम करता है, इसलिए भूल कर भी रात के खाने को स्कीप करने की कोशिश ना करें। ऐसा करने से कोलेस्ट्रोल और थायराइड का स्तर भी आपका बहुत तेजी से गड़बड़ा सकता है।  

हो सकती है कमजोरी
अगर आप रात में भूखे पेट सो जाते हैं तो इससे आपकी शरीर में एनर्जी की कमी होती है,जिसकी वजह से आप को बहुत ज्यादा वीकनेस हो सकता है।  इसलिए कभी भी रात का डिनर स्कीप ना करें।

 मांसपेशियां भी होती है कमजोर
आपको बता दें कि यदि आप भूखे पेट सोते हैं तो इससे आपकी मांसपेशियों और हड्डियां भी कमजोर हो सकती है। खाली पेट सोने से प्रोटीन और अमीनो एसिड की कार्य क्षमता प्रभावित होती है। इससे मांसपेशियों में कमजोरी आने लगती है। मसल्स को मजबूत रखने के लिए रात का खाना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है।

अनिद्रा की शिकायत
यदि आप रात को बिना खाए सोते हैं तो यह आपके शरीर में अनिद्रा की शिकायत उत्पन्न कर सकती है। आपकी नींद बार-बार टूट सकती और आपको नींद ना आने की समस्या भी हो सकती है। क्योंकि जब हम खाली पेट सोते हैं तो दिमाग खाने के लिए अलर्ट करने लगता है, जिससे बार बार भूख लगती है, लेकिन जब आप कुछ भी नहीं खाते तो इससे नींद में खलल पड़ने लग जाती है। धीरे-धीरे यह आदत बन जाती और आपको नींद ना आने की समस्या होने लगती है।