महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होता है शिलाजीत, इन बिमारियों का रामबाण उपाय है, जानिए 

आयुर्वेद में शिलाजीत का खास स्थान है। इसमें फुलविक एसिड नामक जरूरी कंपाउंड पाया जाता है। साथ ही इसमें मिनरल भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। अमूमन पुरुषों के लिए ही शिलाजीत को फायदेमंद माना जाता रहा है, जबकि सच तो यह है कि महिलाओं के लिए भी शिलाजीत के कई फायदे हैं। यह न सिर्फ वजन घटाने में महिलाओं की मदद करता है, बल्कि एनीमिया की स्थिति में भी सहायक है और बढ़िया एंटी एजिंग के तौर पर काम भी करता है। चलिए जानते हैं कि महिलाओं के लिए शिलाजीत कितना फायदेमंद है और कितना नुकसानदायक। हां, इसका प्रयोग चिकित्सक की सलाह पर ही किया जाना चाहिए। 

वजन कम करने में मददगार
मोटापा एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है, जो असंतुलित खान-पान और कम शारीरिक गतिविधि की वजह से होता है। इन दिनों कई महिलाएं मोटापे का शिकार हो रही हैं। चूंकि शिलाजीत में आयरन और फुलविक एसिड पाया जाता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी और इम्यून स्टिमूलेट के गुणों के साथ मोटापे को मैनेज करने में मदद कर सकता है। 

एनीमिया में है फायदेमंद 
लो आयरन डाइट लेने से महिलाओं को एनीमिया होने की आशंका सबसे ज्यादा रहती है। आंकड़े भी बताते हैं कि एनीमिया से महिलाएं ही सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं, जिसमें गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। शोध में बताया गया है कि मासिक धर्म के समय रक्तस्राव होने से भी महिलाओं में हीमोग्लोबिन कम हो जाता है, जिस कारण वो एनीमिया का शिकार हो सकती हैं। ऐसे में शिलाजीत को औषधि के तौर पर लेने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कुछ बेहतर हो सकता है। 

सुधारता है इम्यूनिटी
फुलविक एसिड शिलाजीत का मुख्य तत्व है, जो थाइमस ग्लैंड के साइज को बढ़ाता है और साथ ही लिम्फोसाइट के निर्माण को भी स्टिमूलेट करता है। इसके बदले में शरीर में एंटीबॉडीज का निर्माण होता है।  यही वजह है कि फुलविक एसिड किसी भी व्यक्ति की इम्यूनिटी में सुधार ला सकता है।

बढ़िया एंटी एजिंग
शोध बताते हैं कि सप्लीमेंट के तौर पर शिलाजीत का सेवन करने से महिलाओं की स्किन में ब्लड वेसल्स का विकास होता है। यह स्किन की इलास्टिसिटी में भी कसाव लाने में मददगार है। इसलिए, यह एंटी एजिंग के तौर पर बढ़िया काम कर सकता है। 

स्किन को रखे हेल्दी
नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की साइट पर पब्लिश रिसर्च पेपर की मानें, तो ओरल सप्लीमेंट के रूप में शिलाजीत को लेने से यह स्किन बैरियर को बनाए रखने के साथ ही स्किन हाइड्रेशन में भी मदद करता है। इस तरह से देखा जाए तो शिलाजीत महिलाओं की स्किन को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाता है।