विंटर में आप भी बढ़ाना चाहते हैं अपनी इम्यूनिटी तो डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक्‍स

ठंड के मौसम में व्यक्ति को कई तरह की मौसमी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मसलन कोल्ड व फ्लू तो इस मौसम में बेहद आम है। अक्सर इस मौसम में लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं। इतना ही नहीं, यह भी माना जाता है कि ठंड के मौसम में जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। जबकि ऐसा नहीं है। सर्दी के मौसम में भी आप कई तरह के जूस आसानी से बना सकते हैं और अपनी इम्युनिटी को बूस्ट कर सकते हैं। अगर आप इन जूस का सेवन करते हैं तो इससे आप विंटर में अपनी इम्युनिटी का बेहतर तरीके से ख्याल रख सकते हैं-
 
चुकंदर और गाजर से बनाएं जूस
ठंड के मौसम में चुकंदर, गाजर और अदरक का जूस पीना काफी अच्छा माना जाता है। चूंकि अदरक की तासीर गर्म होती है इसलिए इस जूस का सेवन करने से आपके शरीर को गर्मी मिलती है। वहीं, गाजर और चुकंदर में कई तरह के विटामिन और खनिज मौजूद होते हैं। जब आप इस जूस का सेवन करते हैं तो आपको आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी काफी अच्छी मात्रा में मिलता है। साथ ही, इसके सेवन से आपका इम्युन सिस्टम भी मजबूत होता है। 

ग्रीन एप्पल, गाजर, और ऑरेंज से बनाएं जूस
विंटर में इस जूस का सेवन करना भी काफी अच्छा माना जाता है। गाजर, सेब और संतरा आपके शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करने के लिए एक बेहद ही अच्छा कॉम्बिनेशन माना जाता है। जहां सेब और संतरे आपको विटामिन सी देते हैं। वहीं, गाजर में एंटीऑक्सीडेंट बीटा कैरोटीन और विटामिन बी 6 होते हैं। यह आपके इम्युन सिस्टम को काफी मजबूत बनाता है।

स्ट्रॉबेरी और कीवी से बनाएं जूस
यह एक ऐसा जूस है, जो विटामिन सी रिच होता है और इसलिए इसे इम्युन सिस्टम के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आप चाहें तो इसे एक स्मूदी के रूप में भी बनाकर पी सकते हैं। आप इसे तैयार करने के लिए इसमें दूध को भी शामिल कर सकती हैं। दूध प्रोटीन और विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत है, जो केवल फलों या सब्जियों का उपयोग करने वाले जूस में मिलना मुश्किल है।