'Sticky Skin' से हैं परेशान? इन 2 होममेड फेस पैक से पाएं तुरंत फ्रेश ग्लो

बरसात के मौसम में स्किन स्टिकी यानी चिपचिपी हो जाती है। चिपचिपी स्किन से राहत और सॉफ्ट त्वचा पाने के लिए महिलाएं न सिर्फ पार्लर जाती हैं, बल्कि कई तरह के घरेलू नुस्खे भी आजमाती हैं। अगर आप भी इस मौसम में स्टिकी स्किन से परेशान हैं, तो स्किन एक्सपर्ट्स के बताएं दो खास होममेड फेस पैक को घर पर ही तैयार कर सकती हैं। ये स्टिकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं।

बादाम पाउडर फेस पैक बनाने के लिए सामग्री

बादाम पाउडर
केसर की पत्तियां
एलोवेरा जेल

बादाम पाउडर फेस पैक बनाने का तरीका

इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक साफ कटोरी में पिसा हुआ बादाम का पाउडर लें।
इसमें एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल और केसर की 2-3 पत्तियां डाल दें।
इसके बाद इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह आपस में फेंट लें।
जब यह एक स्मूद पेस्ट जैसा हो जाए, तो चेहरे को साफ पानी से धोकर इस पैक को लगाएं।
इसे कम से कम 30 से 40 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर साफ पानी से चेहरा धो लें।

कस्तूरी हल्दी फेस पैक बनाने के लिए सामग्री

कस्तूरी हल्दी
कच्चा दूध
एलोवेरा जेल
कस्तूरी हल्दी फेस पैक बनाने का तरीका

कस्तूरी हल्दी फेस पैक बनाने के लिए इसे अच्छी तरह घिसकर कटोरी में निकाल लें।
इसमें कच्चा दूध और थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिक्सकर दें।
अब सभी सामग्रियों को अच्छी तरह फेंट लें, ताकि एक बढ़िया पेस्ट बन जाए।
जब पेस्ट तैयार हो जाए, तो इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लें।
इसे भी आप कम से कम 30 से 40 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें।
इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें।
इससे आपको स्किन में बेहतरीन निखार देखने को मिल सकता है।
इन दोनों फेस पैक का इस्तेमाल करने से पहले आप पैच टेस्ट जरूर करें, उसके बाद ही उपयोग में लें।

अगर आप भी बरसात के मौसम में स्टिकी स्किन की वजह से परेशान हो रही हैं, तो अब आप ऊपर दिए इन दो फेस पैक का इस्तेमाल कर त्वचा को सॉफ्ट और खूबसूरत बना सकती हैं।