दिनभर नहीं फैलेगा सिंदूर, लगाने से पहले और बाद में करें ये काम
भारतीय संस्कृति में सिंदूर सुहाग की सबसे पवित्र पहचान मानी जाती है। अक्सर महिलाएं करवाचौथ, छठ पूजा, तीज और शादी-ब्याह जैसे खास मौकों पर पूरी मांग को सिंदूर से भरना पसंद करती हैं। बीच मांग में लंबा और गाढ़ा सिंदूर बेहद खूबसूरत और राजसी लुक देता है। कई बार लंबे सिंदूर को लगाते समय सबसे पाउडर वाला सिंदूर फैलने लगता है। इससे न सिर्फ मेकअप खराब हो जाता है, बल्कि पूरे चेहरे पर लाल निशान बन जाते हैं। अगर आपके साथ भी त्योहारों या पूजा के दौरान ऐसा ही होता है, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

सिंदूर फैलने से कैसे रोके?
सिंदूर लगते समय अगर आप कुछ आसान और असरदार ब्यूटी हैक्स आजमाती हैं, तो इससे सिंदूर सही से सेट होगा और लंबे समय तक टिका रहेगा साथ ही फैलने की दिक्कत से भी राहत मिलेगी।
एलोवेरा जेल से बनाएं बेस
सिंदूर लगाने से पहले मांग की लाइन में कॉटन बड की मदद से थोड़ा ट्रांसपेरेंट एलोवेरा जेल लगा लें। इसके बाद जब आप सूखा सिंदूर लगाएंगी, तो वह जेल से चिपक जाएगा और चेहरे पर बिल्कुल नहीं झड़ेगा।
कॉटन बड का सही इस्तेमाल
आप सिंदूर दानी में अपनी उंगलियां डालने के बजाय कॉटन बड को हल्के पानी में भिगोएं, फिर उसे सूखे सिंदूर में डुबोकर मांग में लगाएं। इससे सिंदूर की एक साफ, गहरी और सीधी लाइन बनेगी, जो फैलेगी नहीं।
पाउडर की जगह लिक्विड सिंदूर का करें इस्तेमाल
पहले लिक्विड सिंदूर से मांग में एक पतली सीधी लाइन खींच लें। इसे थोड़ा सूखने दें, उसके ऊपर सूखा या मैट सिंदूर थपथपाएं। इससे सिंदूर का रंग बेहद गहरा आएगा और पाउडर नीचे नहीं गिरेगा।
मेकअप सेटिंग स्प्रे का मैजिक
आप सिंदूर लगाने के तुरंत बाद उस पर बहुत हल्की दूरी से मेकअप सेटिंग स्प्रे कर सकती हैं। ऐसा करने से भी सिंदूर अपनी जगह पर आसानी से सेट हो जाएगा और पसीने या हवा से भी नहीं फैलेगा।
सिंदूर लगाने का सही तरीका
सुंदर और परफेक्ट सिंदूर लुक पाने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जैसे -
जब भी आप कॉम्बिंग करें, तो सबसे पहले सिंदूर कभी न लगाएं, वरना कंगी करते समय सिंदूर पूरे बालों और चेहरे पर फैल जाएगा। ऐसे में आप पहले हेयर स्टाइल बनाएं और फिर सिंदूर लगाएं।
बाजार में मिलने वाले सस्ते केमिकल युक्त सिंदूर के बजाय हर्बल या ऑर्गेनिक सिंदूर का इस्तेमाल करें, जो स्किन के लिए सुरक्षित हैं।