गर्मियों में स्किन को फ्रेश रखने के लिए घर पर आसानी से बनाएं टोनर, एक स्प्रे से हो जाएँगे रिफ्रेश 

गर्मियों में स्किन को फ्रेश और ग्लोइंग बनाए रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि इस मौसम में हम सबकी स्किन धूप और धूल की वजह से बेजान हो जाती है और इसकी वजह से हमारे चेहरे की रौनक भी खत्म हो जाती है. ऐसे में जरूरी है स्किन के लिए टोनर का इस्तेमाल किया जाते और घर पर बना टोनर बहुत असरदार और किफायती होता है. आप सिर्फ 2 आसान चीज़ों से इसे तैयार कर सकती हैं. आइए जानते हैं घर पर टोनर बनाने का तरीका.

गुलाब जल + खीरे का टोनर

सामग्री

2–3 चम्मच खीरे का रस
2–3 चम्मच गुलाब जल

बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें. इसमें बराबर मात्रा में गुलाब जल मिलाएं.इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भर लें. दिन में 2–3 बार चेहरे पर स्प्रे करें या कॉटन से लगाएं.

फायदे

स्किन को तुरंत ठंडक देता है.
टैन और डलनेस कम करता है.
चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाता है.
गुलाब जल + नींबू का टोनर

सामग्री

2 चम्मच गुलाब जल
4–5 बूंद नींबू का रस

बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं.कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं. 10–15 मिनट बाद चाहें तो धो सकती हैं या ऐसे ही छोड़ दें.

फायदे

ऑयली स्किन को कंट्रोल करता है.
दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है.
स्किन को फ्रेश और क्लीन महसूस कराता है.
ध्यान रखने वाली बातें

नींबू का इस्तेमाल संवेदनशील (sensitive) स्किन पर सावधानी से करें.
टोनर लगाने से पहले चेहरा साफ होना चाहिए.
फ्रिज में रखकर इस्तेमाल करें तो और भी ज्यादा कूलिंग मिलेगी.