Summer Hair Care Tips: डिहाइड्रेशन और तेज गर्मी से बाल नहीं खोएंगे चमक, ड्रिंक्स जो इन्हें बनाती हैं हेल्दी
गर्मी के मौसम में बालों की चमक खोने का डर ज्यादा परेशान करता है. इन्हें नेचुरली ठीक रखने के लिए आप हेल्दी चीजों पर भी भरोसा कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि किन चीजों का जूस या पानी पीकर बालों की चमक बचाने के अलावा ग्रोथ को भी बेहतर बनाया जा सकता है.

भीषण गर्मी, तेज धूप और लू के कहर का असर हमारी स्किन ही नहीं बालों को भी नुकसान पहुंचाता है. गर्मी में बाहर न निकलना हो ऐसा हर किसी के लिए संभव नहीं है. बालों को चमक को खोने से बचाने के लिए हाइड्रेशन भी जरूरी है. जानें किन हेल्दी ड्रिंक्स के जरिए बालों को भीषण गर्मी में भी नेचुरली कैसे ठीक रखा सकता है?
एलोवेरा और मिंट कूलर: ब्यूटी केयर के लिए एलोवेरा एक तरह का ऑलराउंडर है. इसमें विटामिन ए, सी और ई होता है जो हेयर फोलिसल्स को रिपेयर करते हैं. डैंड्रफ से भी बचने के लिए एलोवेरा की ड्रिंक को पीना बेस्ट है. एलोवेरा में एंटीइंफ्लामेंटरी प्रॉपर्टीज होती हैं जो हमारी स्कैल्प में हुई सूजन को कम करते हैं. इससे बालों में हाइड्रेशन बढ़ता है, साथ ही इनकी हेयर ग्रोथ भी बेहतर होती है.
पालक और सेब का जूस: जिन लोगों में आयरन की कमी हो उनके लिए इन दोनों चीजों का जूस सबसे बढ़िया ड्रिंक है. इसके अलावा ये हमें विटामिन ए और सी भी देते हैं जिससे स्कैल्प में सर्कुलेशन बेहतर होता है और सीबम प्रोडक्शन भी ठीक से हो पाता है.