छोटी या बड़ी आंखें? जानिए किस शेप पर कैसे लगाएं काजल जो बदल देगा आपका लुक

काजल आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने में बहुत मदद करता है। ऐसे में अधिकतर महिलाओं को काजल लगाना पसंद होता है, लेकिन कुछ महिलाएं अक्सर इस बात को लेकर कन्फ्यूज होती है, कि क्या उनकी आंखों पर काजल सही लगेगा? अगर आप भी इसी चीज को लेकर कन्फ्यूज रहती हैं, की क्या हमारी आंखों पर काजल सही लगेगा या नहीं, तो आज हम आपको मेकअप आर्टिस्ट की मदद से बताएंगे, कि किन महिलाओं को कैसे काजल का इस्तेमाल करना चाहिए।

मेकअप आर्टिस्ट से जानें काजल का सही इस्तेमाल

इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी जिन्हें इस फील्ड में 18 साल से भी ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि मेकअप के दौरान कई बार छोटी-छोटी गलतियां हमारे चेहरे की खूबसूरती को कम कर देती है। ऐसे में अगर सही से काजल ना लगाएं, तो इससे भी पुरे चेहरे का लुक ख़राब हो सकता है। लेकिन अब आप अपनी आंखों के शेप के हिसाब से काजल लगा सकती हैं।

छोटी आंखों वाली महिलाएं ऐसे लगाएं काजल

अगर आपकी आंखें बहुत छोटी है और आप अपनी छोटी आंखों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आप काजल लगाते वक्त आंखों के निचे वाले हिस्से पर ज्यादा गहरा काजल लगाने के बजाय एक पतली सी लेयर को लगा सकती हैं। पतली लेयर छोटी आंखों के लिए परफेक्ट हो सकती है, साथ ही जब भी आप पतली लेयार लगाएं, तो आंखों के आसपास यानि कॉर्नर पर भी ज्यादा गहरा और डार्क काजल लगाने से बचे। यह खूबसूरती को कम कर सकता है।

बड़ी आंखों वाली महिलाएं ऐसे करे काजल का इस्तेमाल

इसके अलावा अगर आपकी आंखें बड़ी है, तो आप बड़ी आंखों पर बोल्ड और गहरा काजल लगाकर अपनी आंखों को खूबसूरत बना सकती हैं। अगर आप बड़ी आंखों पर पतला और हल्का काजल लगाएंगी, तो यह इतना उठाव नहीं दे पायेगा, ऐसे में बेहतर है, की बड़ी आंखों वाली महिलाएं गाढ़ा काजल लगाएं। आप काले कलर के काजल के अलावा नीला और सफेद रंग का काजल भी चुन सकती हैं, यह यह आंखों को अट्रैक्टिव बना सकता है।