महंगे प्रोडक्ट छोड़िए, ₹5 की इस चीज से 7 दिन में दूर करें Tanning और पाएं बेदग त्‍वचा

Tanning Removal At Home: तेज धूप के कारण गर्मियों में टैनिंग होना बहुत ही आम बात है, मगर यह टैनिंग अगर चेहरे पर हो जाए तो बहुत ही खराब लगता है। टैनिंग को दूर करने के लिए बहुत सारे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स आपको बाजार में मिल जाएंगे, मगर इनसे टैनिंग दूर हो जाएगी इसकी गारंटी हम नहीं दे सकते हैं। हालांकि, आप घर पर भी कुछ आसान नुस्‍खों को अपनाकर टैनिंग की समस्‍या से निजात पा सकती हैं।  मात्र 5 रुपये की कॉफी का एक पाउच आपकी इस समस्‍या को हल कर सकता है, बस 7 दिन तक आप इससे फेस पैक तैयार करें और चेहरे पर लगाएं।"

टैन रिमूवल फेस पैक बनाने की सामग्री

1 छोटा 5 रुपये वाला कॉफी पाउडर का पाउल
1 छोटा चम्‍मच शहद
5 बूंद नींबू का रस
टैन रिमूवल फेस पैक बनाने की विधि

सबसे पहले एक साफ बाउल लें और उसमें कॉफी पाउडर, नींबू का रस और शहद मिक्‍स करें।
इससे एक दरदरा पेस्‍ट तैयार होगा, जो एक स्‍क्रब की तरह नजर आएगा।
अब आप इस पेस्‍ट को चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट तक चेहरे को आहिस्‍ता-आहिस्‍ता स्‍क्रब करें।
10 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगा हुआ छोड़ दें और फिर चेहरे को वॉश कर लें।
7 दिन तक अगर आप रोजाना इस होममेड टैन फेस पैक को चेहरे पर लगाती हैं, तो आपको बहुत जल्‍दी अच्‍छे रिजल्‍ट्स देखने को मिल जाएंगे।

टैन रिमूवल फेस पैक के फायदे

गर्मियों के मौसम में अगर आपको सन टैनिंग हो रही है, तो इस फेस पैक को लगाने से आपके चेहरे की टैनिंग 90 प्रतिशत तक कम हो सकती है। दरअसल, कॉफी बहुत ही अच्‍छा प्राकृतिक स्किन एक्‍सफोलिएटर होता है। इसे चेहरे पर लगाने से डेड‍ स्किन रिमूव होती है और टैनिंग कम होती है।
इस फेस पैक में शहद भी मिला है, जिसमें नेचुरल ब्‍लीचिंग एलिमेंट्स होते हैं। इससे भी आपके चेहरे की त्‍वचा की टैंनिंग कम होती है।
नींबू का रस भी विटामिन-सी से भरपूर होता है और त्‍वचा को निखारने का काम करता है, मगर नींबू के रस को ज्‍यादा मात्रा में और डायरेक्‍ट कभी भी स्किन पर नहीं लगाना चाहिए, इससे त्‍वचा में जलन और टैनिंग बढ़ सकती है।

नोट- अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आपको इस तरह के किसी भी फेस पैक को लगाने से पहले स्किन एक्‍सपर्ट से बात करनी चाहिए और स्किन पैच टेस्‍ट करने के बाद ही इसका इस्‍तेमाल करना चाहिए।