रूखे हाथों को मिलेगा मखमली निखार, ऑलिव ऑयल से बनाएं नेचुरल स्क्रब

सुंदर और मुलायम हाथ आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगा देते हैं, लेकिन बदलते मौसम की वजह से धूल-मिट्टी और बारिश का पानी हाथों की नमी छीन सकता है। अगर आप भी बदलते मौसम में रूखे और बेजान हाथों की वजह से परेशान हैं, तो बाजार के केमिकल वाले प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने के बजाय घर पर ही नेचुरल तरीके से हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं, इस खास और असरदार उपाय के बारे में।

 

सुंदर और मुलायम हाथ आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगा देते हैं, लेकिन बदलते मौसम की वजह से धूल-मिट्टी और बारिश का पानी हाथों की नमी छीन सकता है। अगर आप भी बदलते मौसम में रूखे और बेजान हाथों की वजह से परेशान हैं, तो बाजार के केमिकल वाले प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने के बजाय घर पर ही नेचुरल तरीके से हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं, इस खास और असरदार उपाय के बारे में।

ऑलिव ऑयल से हाथों के लिए बनाएं खास स्क्रब
 ऑलिव ऑयल यानी जैतून का तेल बालों और त्वचा दोनों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इससे बने स्क्रब का इस्तेमाल करके आप हाथों की टैनिंग दूर करने के साथ-साथ त्वचा को सॉफ्ट भी बना सकती हैं। ऑलिव ऑयल एक नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है, जो त्वचा में गहराई तक जाकर नमी पहुंचाता है। इसका इस्तेमाल रूखी और फटी त्वचा को पोषण देने के लिए भी किया जाता है। 

ऑलिव ऑयल स्क्रब बनाने के लिए जरूरी सामग्री 

ओलिव ऑयल स्क्रब कम खर्च और कम समय में बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे :  

2 चम्मच मूंग दाल पाउडर

2 चम्मच जैतून का तेल

1 चम्मच शहद

आधा चम्मच नींबू का रस

ऑलिव ऑयल स्क्रब बनाने और लगाने का तरीका

यह सबसे आसान और असरदार घरेलू स्क्रब साबित हो सकता है, जिसे कम खर्च में घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। इसे तैयार करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

सबसे पहले एक कटोरी में मूंग दाल का पाउडर निकाल लें।
अब इसमें ऑलिव ऑयल, नींबू का रस और शहद मिक्स कर दें।
इस मिश्रण को अच्छी तरह चम्मच से चलाएं और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
इस पेस्ट को लगभग 5 मिनट के लिए अपने हाथों पर लगाकर छोड़ दें।
इसके बाद हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए हाथों की मालिश करें।
2-3 मिनट मसाज करने के बाद हाथों को साफ पानी से धो लें।


ऑलिव ऑयल स्क्रब के फायदे

ऑलिव ऑयल स्क्रब न सिर्फ हाथों को सॉफ्ट बनता है, बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं:
ऑलिव ऑयल में कई तरह के पोषक तत्व और गुण मौजूद होते हैं, जो हाथों के रूखेपन को दूर कर उन्हें सॉफ्ट बनाते हैं।
मूंग दाल और ऑलिव ऑयल से बना यह स्क्रब त्वचा पर जमे डेड सेल्स को आसानी से हटा देता है।
नियमित इस्तेमाल से उंगलियों के जोड़ों पर जमने वाले कालेपन को कम करने में भी मदद मिलती है। 

स्क्रब करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

इस स्क्रब का इस्तेमाल करते वक्त आपको कुछ बातों का ध्यान भी रखना चाहिए। जैसे : 
हाथों पर स्क्रब को जोर-जोर से रगड़ने के बजाय हमेशा हल्के हाथों से ही स्क्रब करें।
हफ्ते में 2 बार से ज्यादा स्क्रबिंग करने से बचें।
स्क्रब करने औरहाथों को धोने के बाद के बाद हैंड क्रीम, बॉडी लोशन या ऑलिव ऑयल की 2-3 बूंदें लगाकर हाथों को मॉइश्चराइज करें।