Holi Skin Care Scrub: बिना रगड़े छूटेगा होली का रंग, बस इस होममेड स्क्रब से करें चेहरे की सफाई
होली का नाम आते ही दिल खुश हो जाता है। इस दौरान हर-तरफ रंगों की धूम और धमाल देखने को मिलती है, लेकिन रंगों की मस्ती के बाद सबसे बड़ी चुनौती स्किन से रंगों को निकालना होता है। अक्सर लोग रंग छुड़ाने के चक्कर में अपनी स्किन को साबुन या फेसवॉश से रगड़ते हैं, जिससे चेहरे पर रैशेज, जलन और रूखापन आ जाता है। बाजार में मिलने वाले केमिकल्स और पक्के रंग स्किन को रूखा बना देते हैं। अगर आप इस समस्या से बचना चाहती हैं, तो परेशान या घंटों की मेहनत करने की जरूरत नहीं है आप महंगे प्रोडक्ट के बिना घर में मौजूद चीजों से रंग को हटा सकती हैं। नी
होली का नाम आते ही दिल खुश हो जाता है। इस दौरान हर-तरफ रंगों की धूम और धमाल देखने को मिलती है, लेकिन रंगों की मस्ती के बाद सबसे बड़ी चुनौती स्किन से रंगों को निकालना होता है। अक्सर लोग रंग छुड़ाने के चक्कर में अपनी स्किन को साबुन या फेसवॉश से रगड़ते हैं, जिससे चेहरे पर रैशेज, जलन और रूखापन आ जाता है। बाजार में मिलने वाले केमिकल्स और पक्के रंग स्किन को रूखा बना देते हैं। अगर आप इस समस्या से बचना चाहती हैं, तो परेशान या घंटों की मेहनत करने की जरूरत नहीं है आप महंगे प्रोडक्ट के बिना घर में मौजूद चीजों से रंग को हटा सकती हैं।
जरूरी सामग्री
बेसन- 2 बड़े चम्मच
दही- 1 बड़ा चम्मच
नारियल तेल- 1 छोटा चम्मच
हल्दी-चुटकी भर
शहद- 1 छोटा चम्मच
स्क्रब बनाने का तरीका
एक साफ कटोरी में बेसन, दही, नारियल तेल और हल्दी को मिलाएं।
अब इन सबको अच्छे से मिक्स करके एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
अगर पेस्ट सूखा या ड्राई लग रहा है, तो इसमें थोड़ा सा गुलाब जल या कच्चा दूध मिलाएं।
स्क्रब इस्तेमाल करने का तरीका
स्क्रब लगाने से पहले चेहरे को साफ पानी से धुल लें।
अब पेस्ट को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
10 से 15 मिनट के लगा रहने दें।
इसके बाद हथेली को हल्का गीला करें और स्क्रब करें।
जब स्क्रब निकल जाए, तो चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।
चेहरे पर लगे रंग को कैसे हटाएं?
अगर इसके बाद भी चेहरे पर हल्का फुलका रंग दिख रहा है, तो पेट्रोलियम जेली लगाएं और हल्के से स्क्रब करें। यह तरीका सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिखाया गया है कि इसे लगाने से रंग बिना रगड़े आसानी से निकल जाएगा।