बारिश के दिनों में जा रही हैं ऑफिस? अपने साथ जरूर रख लें ये 8 चीजें

मानसून का मौसम गर्मी से राहत तो लाता है, लेकिन कामकाजी लोगों को कई मुश्किलें भी हो जाती हैं। बारिश के दिनों में ऑफिस जाने में बड़ी परेशानी होती है। तेज बारिश, सड़कों पर भरा पानी और ट्रैफिक जाम न सिर्फ आपके कपड़े खराब कर सकते हैं, बल्कि ऑफिस पहुंचने तक आपका पूरा मूड भी बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में अगर आप पहले से तैयार न हों, तो बीमार पड़ने का खतरा भी बढ़ जाता है। मानसून में अपनी वर्किंग लाइफ को आसान बनाए रखने के लिए आपको अपने ऑफिस बैग में कुछ बेहद जरूरी चीजें जरूर रखनी चाहिए। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है ।  जानते हैं, उन 8 चीजों के बारे में जो बारिश के दिनों में आपके बहुत काम आएंगी। 

मॉनसून में ऑफिस जाते समय बैग में जरूर रखें चीजें

सबसे पहली और जरूरी चीज है वाटरप्रूफ ऑफिस बैग। यदि बैग वाटरप्रूफ न हो, तो एक अच्छी क्वालिटी का रेन कवर जरूर साथ रखें। इससे इलेक्ट्रॉनिक सामान को भीगने से बचाएगा।

बारिश के मौसम में छाता जरूरी है। ऐसे में आप मजबूत और हवा के दबाव को झेलने वाला छाता साथ रखें। अगर आप टू-व्हीलर से सफर करते हैं, तो एक अच्छा फुल-लेंथ रेनकोट आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन रहेगा।
ऑफिस में गीले कपड़ों में घंटों बैठना आपको बीमार कर सकता है इसलिए अपने बैग में हमेशा एक एक्स्ट्रा फॉर्मल शर्ट या कुर्ती जरूर रखें।
बारिश में जूते और मोजे सबसे पहले गीले होते हैं। ऑफिस पहुंचकर तुरंत अपने पैर और बाल सुखाने के लिए एक छोटा माइक्रोफाइबर टॉवल और पहनने के लिए साफ, सूखे मोजे अपने बैग में जरूर रखें।

बारिश के पानी में कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस होते हैं, जो इन्फेक्शन फैला सकते हैं। ऐसे में हाथों को अच्छी तरह साफ करने के लिए सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें।
भीगे हुए छाते, गीले मोजे आदि ऑफिस बैग के अंदर सीधे रखने से बाकी सामान भी खराब हो सकता है। इसलिए अपने बैग में कुछ खाली जिप-लॉक या प्लास्टिक बैग्स रखें।
बारिश के दिनों में चमड़े या कपड़े के जूते पहनने से बचें, क्योंकि ये पानी में खराब हो जाते हैं। ऑफिस आते-जाते समय पहनने के लिए रबर या सैंडल का इस्तेमाल करें।
मॉनसून में अक्सर बिजली कटौती हो जाती है। ऐसे में आपके फोन की बैटरी बैकअप के लिए एक चार्ज्ड पावर बैंक होना बेहद जरूरी है।