निर्जला व्रत में भी नहीं पड़ेगी चेहरे की रंगत फीकी, ऐसे लगाएं 'केसर-दूध' सीरम

हरतालिका तीज के खास मौके पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरा दिन निर्जला व्रत रखती हैं। वे बिना अन्न और पानी के पूरा दिन बिताती हैं। इस वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और स्किन पर डलनेस दिखने लगती है। डिहाइड्रेशन की वजह से चेहरे का निखार भी फीका पड़ने लगता है। दिनभर तो धीरे-धीरे निकल जाता है, मगर शाम के समय जब पूजा-अर्चना का वक्त होता है, तब डल स्किन की वजह से पूरा लुक खराब दिखने लगता है। ऐसे में महंगे केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स या भारी मेकअप का इस्तेमाल करने के बजाय आप व्रत से एक रात पहले यह खास नुस्खा आजमा सकती हैं।

त्वचा के लिए केसर और दूध का इस्तेमाल

रसोई में रखी कुछ चीजें चेहरे के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। हम बात कर रहे हैं केसर और दूध की। ये दोनों ही चीजें आपकी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती हैं। इसके लिए आप तीज से एक रात पहले 'केसर-दूध डीप ग्लो सीरम' बनाकर इसका इस्तेमाल करें। आइए जानते हैं इसे बनाने और लगाने के आसान तरीके के बारे में।

केसर और दूध से सीरम बनाने के लिए सामग्री

2 चम्मच कच्चा दूध
4-5 धागे शुद्ध केसर
3-4 बूंदें विटामिन-ई कैप्सूल
आधा चम्मच एलोवेरा जेल 
केसर और दूध से सीरम बनाने का तरीका

दूध और केसर का इस्तेमाल करके आप इस होममेड सीरम को कम खर्च में महज 5 मिनट के अंदर आसानी से बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें -

सबसे पहले कच्चे दूध में केसर के धागों को डालकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
जब दूध में केसर का पीला रंग अच्छी तरह से घुल जाए, तब इसमें एलोवेरा जेल मिला दें।
अब इन सभी समाग्री को अच्छी तरह फेंट लें, इसके बाद  3-4 बूंदें विटामिन-ई तेल की डाल दें।
अब एक बार फिर से सभी चीजों को चम्मच से अच्छी तरह मिला लें।
मिलाने के बाद आपका स्मूथ और नेचुरल सीरम बनकर तैयार हो जाएगा।

लगाने की सही विधि और समय

सीरम का पूरा फायदा उठाने के लिए इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है -

इसका इस्तेमाल रात में सोने से पहले करें।
सीरम लगाने से पहले अपने चेहरे को किसी भी माइल्ड फेसवॉश से अच्छी तरह धोकर साफ कर लें।
अब सीरम की 4-5 बूंदें अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
उंगलियों से गोल-गोल घुमाते हुए हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें।
आपको यह मसाज कम से कम 2 मिनट तक करनी है।
इसे रातभर चेहरे पर लगा रहने दें और अगले दिन सुबह सामान्य पानी से चेहरा धो लें।

केसर-दूध सीरम के फायदे

केसर और दूध न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। आइए जानते हैं इसके बेहतरीन फायदे -

अगर आप चेहरे पर केसर और दूध का इस्तेमाल करती हैं, तो यह सीरम स्किन की नमी को लॉक करता है और त्वचा को अंदर से मॉइश्चराइज करता है।
व्रत की थकान और रातभर जागने के बाद भी चेहरे पर सूजन और डार्क सर्कल्स ज्यादा नजर नहीं आते हैं।
बाजार के महंगे नाइट सीरम की तुलना में यह नुस्खा बेहद सस्ता, सुरक्षित और केमिकल फ्री है।

निष्कर्ष : अगर आप भी इस साल हरतालिका तीज के खास मौके पर दिनभर निर्जला व्रत रख रही हैं, तो सेहत के साथ-साथ अपनी स्किन को भी तरोताजा रखने के लिए ऊपर बताए गए इस होममेड सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आप बिना ज्यादा खर्च किए आसानी से घर पर ही तैयार कर सकती हैं।