Eid Special Mehndi Design: ईद के लिए अभी से सेव कर लें मेहंदी के ये डिजाइन, बढ़ जाएगी हाथों की खूबसूरती
ईद का त्योहार नजदीक है. इस खास दिन पर महिलाएं मेहंदी लगाना काफी पसंद करती हैं. अगर आप भी मेहंदी के लिए डिजाइन तलाश रही हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको मेहंदी के कुछ सुंदर डिजाइन दिखा रहे हैं.

ईद पर अगर आपको ट्रेंडी और मिनिमल डिजाइन चाहिए तो आप इस तरह की मेहंदी लगा सकती हैं. इसमें बैक साइड पर छोटे-छोटे फूल बनएं गए हैं. वहीं कलाई पर एक बेल बनाई गई है. ये मेहंदी डिजाइन हाथ को पूरा भर भी देता है और लगाने में समय भी कम लगता है. (
हाथों को और भी खूबसूरत लुक देने के लिए आप इस डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं. इसमें अरेबिक डिजाइन है, जिसमें काफी बारीक काम किया है. ये मेहंदी हाथों को भरा लुक भी दे रही है और काफी लोगों को पसंद भी आती है.
एचडी मेहंदी का ये डिजाइन भी ईद के लिए काफी अच्छा है. इसमें गुलाब के फूल बनाए गए हैं और बारीक पत्तियां ड्रॉ की है. उंगलियों पर भी सेम डिजाइन बनाया गया है. ये एलिगेंट और सोफेस्टिकेटिड लग रहा है.