BEAUTY TIPS : गर्मियों में त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है अंगूर का फेस पैक, जरूर करें ट्राई  

गर्मी का सीजन चल रहा है और गर्मी में वो लोग अपने चेहरे की देखभाल ठीक ढंग से नहीं कर पाते हैं, जो धूप में रोजाना निकलते हैं और जिनको सनबर्न की समस्या से एक-दो होना पड़ता है। अगरआपके चेहरे पर भी सनबर्न, टेंनिंग जैसी समस्या हो गयी है तो आज हम आपको  कुछ घरेलू मास्क बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं। अपने चेहरे पर इस मास्क को लगाकर सनबर्न , टैनिंग और झुर्रियों से निजात पा सकते हैं। आप जानते हैं कि अंगूर स्वास्थ्य के लिये फायदेमंद होने के साथ ही हमारे स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। अंगूर की मदद से गर्मी के कारण होने सनबर्न, टैनिंग, झुर्रियां आदि समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं अंगूर को ब्यूटी केयर रूटीन में कैसे करें शामिल−

गर्मी के दिनों में घर से बाहर निकलने पर टैनिंग व सनबर्न जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। इससे निजात पाने के लिए अंगूर को बीच में से काटकर उससे चेहरे पर मसाज करें। इसके अतिरिक्त अंगूर को डाइट का हिस्सा भी बनाएं। अंगूर जहां एक ओर सनबर्न की समस्या को दूर करता है, वहीं स्किन पर एक प्रोटेक्शन लेयर की तरह भी काम करता है। 

बढ़ती उम्र का असर स्किन पर दिखाई देता है। जिसके कारण चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स व दाग−धब्बे नजर आने लगते हैं और स्किन की नेचुरल ब्यूटी कहीं खो जाती है। स्किन की खोई खूबसूरती को वापिस पाने के लिए अंगूर का प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए अंगूर, एवोकाडो पल्प, शहद और गुलाबजल को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड दें। अंत में ताजे पानी से स्किन को साफ करें। 

अंगूर रंगत निखारने में भी बेहद मददगार है। इसके लिए आप अंगूर की मदद से मसाज तो कर ही सकते हैं, साथ ही इसके रस का भी सेवन करें। ऐसा करने से खून साफ होता है और खून की कमी भी दूर होती है। जब शरीर की भीतर से सफाई होती है तो उसका असर बाहरी त्वचा पर ही दिखाई देता है। इसके सेवन से कुछ ही दिनों में चेहरे पर गजब का ग्लो नजर आने लगता है।